PHOTOS: Lakme Fashion Week में दिखा विद्या बालन की साड़ी का जलवा, रैंप वॉक करती नजर आईं मौनी रॉय और कृति खरबंदा
Lakme Fashion Week 2019: फैशन वीक के तीसरे दिन में मौनी रॉय, विद्या बालन और कृति खरबंदा ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया। विद्या ने इस दौरान ब्लैक साड़ी पहन कर रैंप वॉक की। विद्या ने अपने आउटफिट की तस्वीरें अपने....

Lakme Fashion Week 2019: लैक्मे फैशन वीक चल रहा है। ऐसे में फैशन वीक के तीसरे दिन में मौनी रॉय, विद्या बालन और कृति खरबंदा ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया। विद्या ने इस दौरान ब्लैक साड़ी पहन कर रैंप वॉक की। विद्या ने अपने आउटफिट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से भी शेयर कीं। विद्या इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तो वहीं दूसरी तरफ कृति खरबंदा भी रैंप पर अपना स्टाइल दिखाती नजर आईं।
रैंप पर वॉक करती कृति ने डार्क पीच कलर का फ्लॉलेस लहंगा पहना हुआ था। जिसमें कृति बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। कृति ने भी अपने आउटफिट संग अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अपने इंस्टा से जानकारी देते हुए तस्वीर में कृति ने कैप्शन भी दिया है। कृति लिखती हैं- ‘आकृति और सुकृति के लिए, लैक्मे फैशन वीक में…।’ वहीं मौनी रॉय ने भी Lakme Fashion Week 2019 में रैंप वॉक किया। मौनी भी इस दौरान बेहद स्टाइलिश नजर आ रही थीं। मौनी ने शो में हेवी वर्क वाला लहंगा पहना हुआ था। देखें तस्वीरें:-
विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर की हैं। विद्या ने लैक्मे फैशन वीक में अनाविला मिश्रा के लिए रैंप वॉक किया।
विद्या ब्लैक साड़ी में काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं।
एक्ट्रेस विद्या बालन लैक्मे फैशन वीक में…
कृति खरबंदा ने भी लैक्मे फैशन वीक 2019 में रैंप वॉक की।
कृति ने आकृति और सुकृति के लिए रैंप वॉक की।
एक्ट्रेस कृति खरबंदा फैशन शो के दौरान
मौनी रॉय रैंप वॉक करते हुए। (फोटोसोर्स: mouni_roy_my_heartbeat)
मौनी रॉय लैक्मे फैशन वीक में कुछ इस अंदाज में पहुंचीं। (फोटोसोर्स: mouni_roy_my_heartbeat)
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय (फोटोसोर्स: bollywood_live_2k19)