Lakme Fashion Week में जाह्नवी कपूर संग वॉक करते दिखे अनिल कपूर, रणवीर सिंह को देखते ही रैंप पर करने लगे डांस
Lakme Fashion Week 2019: जाह्नवी के साथ अनिल कपूर रैंप पर वॉक करते देखे गए। जाह्नवी ने इस दौरान ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अनिल कपूर ने भी

Lakme Fashion Week 2019: लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन में रैंप पर जाह्नवी कपूर का जलवा कायम रहा। जाह्नवी के साथ अनिल कपूर भी रैंप पर वॉक करते देखे गए। जाह्नवी ने इस दौरान ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अनिल कपूर ने भी कुर्ता पजामा और जैकेट पहना हुआ था, जिसमें अनिल काफी हैंडसम लग रहे थे।
सोशल मीडिया पर लैक्मे फैशन वीक की एक वीडियो काफी शेयर की जा रही है, जिसमें अनिल कपूर रैंप पर स्माइल करते हुए वॉक करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में रणवीर सिंह रैंप के एक किनारे खड़े दिखाई देते हैं और जोश के साथ अनिल को चीयर करते दिखाई देते हैं। तभी अनिल रणवीर को देख लेते हैं। रणवीर को देखते ही अनिल उन्हें अपने गले से लगा लेते हैं। इसके बाद अनिल और रणवीर सिंह स्टेज पर जमकर डांस करना शुरू कर देते हैं। देखें वीडियो:-
https://www.instagram.com/p/BtYwSvQH7lD/
वीडियो में अनिल और रणवीर सिंह के साथ जाह्नवी कपूर भी दिखाई देती हैं। रणवीर हमेशा की तरह यहां भी चियरिंग मूड में नजर आ रहे हैं, वहीं अनिल कपूर भी रणवीर का साथ पाकर काफी एक्साइटिड दिखाई देरहे हैं। ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जाह्नवी कपूर अपने चाचा अनिल कपूर के साथ रैंप पर पहली बार चलती दिखाई दीं।
https://www.instagram.com/p/BtasioAg7dg/