सतेन्द्र सोनी ‘लापता लेडीज’ के अलावा ‘कपिल शर्मा शो’, ‘अब तो भगवान भरोसे’, ‘मिर्जापुर’ सीरीज और ‘वनवास’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सतेन्द्र ने एक डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने रोते हुए कहा कि फिल्ममेकर ने उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया और वहां से जाने भी नहीं दे रहे।

सतेन्द्र के साथ उनके दो और साथी भी थे, जो परेशान थे। हालांकि, कुछ ही समय बाद एक्टर को पुलिस की मदद मिल चुकी है। ये अपडेट भी उन्होंने ही शेयर किया। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है और सतेन्द्र ने वीडियो में क्या कहा।

यह भी पढ़ें: ‘मैंने अपनी पत्नी को फूल की तरह पाला है’, सुनीता आहूजा ने बताया ‘लॉक अप 2’ में जाने पर कैसा था गोविंदा का रिएक्शन, बोलीं- बहुत परेशान थे

डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह पर लगाए आरोप

सतेन्द्र सोनी ने अपने वीडियो में कहा, “मेरा नाम सतेंद्र सोनी है, मैं एक्टर हूं। मैं इधर फिल्म करने आया था मय्यर, जिसके डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह हैं और फिल्म का नाम पेड़ पालकी है। हमारी बात हुई थी, तो पहले इन्होंने हमें 50 हजार साइनिंग अमाउंट दिया था। उसके बाद ये बोला था कि हम आपको शूट के दौरान पेमेंट करेंगे।

आज हमारा आठ दिन शूट हो गया है और हम इनसे पैसे की बात कर रहे हैं, तो इसने मेरा पैकअप कर दिया। मुझे कहा कि तुम लोग होटल में नहीं दिखना चाहिए। तुम्हारा पैकअप है। हमें मारने की धमकी दे रहे हैं।”

मुंबई पहुंचे सतेन्द्र सोनी

उनका रोते हुए वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसके बाद उन्हें पुलिस की मदद भी मिल गई। फिर एक वीडियो शेयर करते हुए सतेन्द्र ने बताया कि वो सुरक्षित हैं और मुंबई वापस पहुंच गए हैं। मय्यर पुलिस वे उनकी काफी मदद की। बता दें कि सतेन्द्र सोनी मध्य प्रदेश के छोटे से गांव सिहोरा के रहने वाले हैं।

उन्होंने कई साल पहले मुंबई आकर एक्टिंग करने का फैसला किया, लेकिन उनके जीवन में कई संघर्ष आए। उनकी उम्र 26 साल है और वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ‘शादीशुदा कपल वाली फीलिंग अब नहीं रही’, शादी के 9 साल बाद तलाक लेंगे गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला, एक्ट्रेस ने ‘लॉक अप 2’ में किया खुलासा