‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल की केसर यानी कि टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने इंडस्ट्री के बारे में कुछ ऐसे खुलासे किए जो चौंका देने वाले हैं। एक्ट्रेस का दावा है कि इंडस्ट्री में कई एक्टर्स हैं जो ड्रग्स लेते हैं और इंडस्ट्री में होने वाली पार्टियों में ड्रग्स के लिए एक बजट पहले से तय होता है। नारायणी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई राज खोले।
यह भी पढ़ें- ‘तुम सबसे बदसूरत औरत हो’, अपरा मेहता ने दर्शन जरीवाला से शादी टूटने की बताई वजह, सालों बाद खोले राज
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में नारायणी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस ने ये भी माना कि एक समय पर उन्होंने भी ड्रग्स लिए थे, लेकिन उन्होंने कभी उसे आदत नही बनने दिया। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अब भले ही ऐसा नहीं होता है लेकिन पहले तो ऐसा बहुत होता था।
नारायणी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर रिएक्शन देते हुए कहा कि मुझे समझ ही नहीं आया कि उसके जैसा कोई लड़का सुसाइड कैसे कर सकता है। नारायणी कहती हैं- ‘मुझे वजह समझ नहीं आई कि उसने ऐसा क्यों किया, मेरी समझ के बाहर है कि क्यों कर सकता है। इसके बाद नारायणी ने कहा कि शायद ड्रग्स इसकी वजह हो।’
नारायणी ने कहा, ‘पहले पार्टीज का बजट होता था, कि यार दारू का कितना बजट होगा। अब ड्रग्स का बजट होता है, आपको पसंद हो या नहीं। मैं खुद हैरान हो गई थी, क्योंकि मैंने खुद भी देखा है। एक बजट होता है पूरा, इसलिए मैंने अब काफी सालों से पार्टी करना बंद कर दिया है। पहले अलग होती था, अब पार्टीज कुछ अलग ही हो गई हैं।’
होस्ट ने उनसे थोड़ा और एक्सप्लेन करने को पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा कि ‘जब बड़ी पार्टी होती है तो इतना खुलकर नहीं होता है, कम से कम टीवी में तो नहीं। लेकिन छोटी पार्टीज में तो सभी को पता है और सभी करते हैं।’
उन्होंने बाद में ये साफ किया कि ‘वो किसी को पर्सनली नहीं जानती हैं कि कौन करता है, लेकिन मैं ऐसी कई जगहों पर रहीं हूं जहां मैंने कई लोगों को करते देखा है।’ उन्होंने बाद में अपने बारे में बात करते हुए कहा कि ‘मैंने भी किया है लेकिन मैंने आदत नहीं बनाई।’ उन्होंने साफ कहा कि ‘अगर आप ड्रग्स में घुस जाओ तो लाइफ में कुछ नहीं कर सकते हो।’ इस बातचीत में नारायणी शास्त्री ने कास्टिंग काउच, अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की।
