कॉमेडियन प्रणित मोरे अपनी कंट्रोवर्सी के चलते इस समय खबरों में बने हुए हैं। 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। कई इंफ्लुएंजर्स ने उनके खिलाफ अपनी राय रखी थी। इस मामले में शनिवार सुबह कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर माफी मांगने का वीडियो साझा किया।
जिसमें उन्होंने इस बात को कबूल किया कि उनसे बड़ी गलती हो गई, जो उन्होंने टिप्पणी करने वाले उस शख्स को नहीं रोका। अब इस मामले में पहली बार किसी सिलेब्रिटी ने उनका साथ दिया है। ये कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 19 में उनके साथ नजर आईं कुनिका सदानंद हैं। चलिए बताते है कुनिका ने प्रणित मोरे का साथ देते हुए क्या कहा है।
यह भी पढ़ें- ‘वीर-जारा’ में कैमियो के लिए यश चोपड़ा से मिली थी मनोज बाजपेयी को इतनी रकम, सालों बाद किया एक्टर ने खुलासा
कुनिका सदानंद ने दिया प्रणित मोरे का साथ
प्रणित मोरे ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। वो बहुत पहले ही ऐसे माफी मांगना चाहते थे। इसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में कुनिका सदानंद ने इस कंट्रोवर्सी पर अपनी राय रखी। कुनिका ने प्रणित का साथ देते हुए कहा, ‘हर इंसान से गलती होती है, लेकिन अपनी गलती स्वीकार करने की हिम्मत हर किसी में नहीं होती।’ उन्होंने प्रणित की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छे संस्कारों वाला लड़का है, लेकिन रोस्टिंग और क्राउड वर्क के दौरान दर्शकों की हंसी और प्रतिक्रिया कई बार कलाकार को बहा ले जाती है।
उन्होंने इस बात उम्मीद भी जताई कि लोग प्रणित को माफ करेंगे और साथ ही महिलाओं के प्रति अपना नजरिया भी बदलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रणित इस सोच की शुरुआत करने वाले नहीं हैं, बल्कि उन कई लोगों में से एक हैं जिन्होंने पीढ़ियों से चली आ रही महिलाओं के वस्तुकरण वाली मानसिकता विरासत में पाई है। अपनी बात को खत्म करते हुए कुनिका ने प्रणित को मजबूत रहने और बेहतर कंटेंट के साथ वापसी करने की शुभकामनाएं दीं हैं।
यह भी पढ़ें- ‘मैं इसी नफरत के लायक हूं’, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने साझा किया पहला वीडियो, बोले- चाहता तो उसे रोक सकता था
प्रणित मोरे ने वीडियो में मांगी माफी
बता दें कि प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए बताया कि जिसके बात के लिए उन्हें हेट मिल रहा है। उनका मानना है कि वो इस नफरत के लायक हैं। अपने माफी वाले वीडियो में उन्होंने कहा कि उस लड़के ने काफी भद्दी बातें की, सब उस पर हंस रहे थे तो मैं भी साथ में उसका साथ देने लगा। मुझसे जजमेंट में कमी हो गई। ये मेरी काफी बड़ी गलती थी। मैं चाहता तो मैं उसे वहीं रोक सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैंने उसे एक प्लेटफॉर्म दिया जिसकी वजह से ये सब इतना बढ़ गया। जिनको भी इस वजह से बुरा लगा है मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं।
