एक्ट्रेस कुनिका सदानंद एक बार फिर कुमार सानू के साथ अपने रिश्ते को लेकर तब चर्चा में आ गईं जब उन्होंने एक ट्रोल को जवाब देते हुए खरी खोटी सुना दी। 90 के दशक के मशहूर गायक कुमार सानू अपनी सुरीली आवाज के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहे। उनका नाम अभिनेत्री कुनिका सदानंद के साथ भी जुड़ा था।

दोनों कई सालों तक रिलेशन में रहे थे और लिव इन में भी रहे थे, हालांकि दोनों ही अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी उनके रिश्ते पर सवाल उठाते कई यूजर्स को देखा जाता है। हाल ही में एक यूजर ने कुनिका को होम ब्रेकर यानी कि घर तोड़ने वाली कहकर निशाना साधा। जिस पर एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

यह भी पढ़ें- ‘बॉलीवुड गॉसिप’ है प्रियंका चोपड़ा से शादी का सबसे मजेदार हिस्सा, दिखाई वो पहली चैट जिससे हुई थी प्यार की शुरूआत

पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब कुनिका ने सोशल मीडिया पर सीजेपी के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब सरकार लोगों की आवाज सुनना बंद कर देती है, तब सवाल उठाना और भी जरूरी हो जाता है।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सोनम वांगचुक का मुद्दा नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और न्याय के लिए आवाज बुलंद करने वाले हर व्यक्ति से जुड़ा सवाल है। साथ ही, उन्होंने इस विषय पर लोगों से अपनी राय और प्रतिक्रिया भी मांगी।

यूजर्स ने उन्हें इसके बाद ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसी बीच एक शख्स ने एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए उनके पुराने रिश्ते के बारे में जिक्र किया और उन्हें होम ब्रेकर कहा, क्योंकि जब कुनिका और कुमार सानू रिलेशन में थे तो सिंगर पहले से शादीशुदा थे। कुमार सानू के साथ इसी रिश्ते पर सवाल उठाते हुए किसी ने पूछा है, ‘जब आप शादीशुदा मर्दों के साथ संबंध बना रही थीं और उनके घर बर्बाद कर रही थीं, तब आपका जमीर कहां था?

इस पर एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, ‘अरे भाई, इस देश में मुझसे और मेरी जिंदगी से कहीं बड़े मुद्दे चल रहे हैं और आप अब भी मेरी खूबसूरती और दिमाग के ही कायल बने हुए हैं। चलिए, अब थोड़ा आगे बढ़िए… मेरे पास छुट्टे नहीं हैं भाई।’

यह भी पढ़ें- ‘हर को-स्टार के साथ अफेयर’ वाली टिप्पणी पर घिरीं शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी को लेकर भद्दे बयान पर भड़के सेलेब्स

बताया जाता है कि कुमार सानू और कुनिका सदानंद का रिश्ता लंबे समय तक चला, लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद कुमार सानू ने अपनी मौजूदा पत्नी सलोनी से शादी की। आज दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं और उनकी दो बेटियां हैं। वहीं कुनिका सदानंद भी अपनी लाइफ में खुश हैं और काफी आगे बढ़ चुकी हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्हें बेबाक पॉडकास्ट में देखा जाता है।