Kundali Bhagya 2 September 2020 Preview: माहिरा का काल बनकर लौटी प्रीता, करण के उड़े होश
Kundali Bhagya 2 September 2020 Preview, kundali bhagya spolier alert: सरला अपनी बेटी प्रीता में जोश भरेगी। सरला, प्रीता से कहेगी कि बहुत हुआ तुमने काफी अपमान सह लिया है। बार-बार लूथरा परिवार...

Kundali Bhagya 2 September 2020 Preview Episode: टीवी सीरियल कुंडली भाग्य की कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। जहां एक ओर ऐसा लगने लगा था कि एक बार फिर से प्रीता लूथरा परिवार से बेघर होने के बाद परेशानी में अपना जीवन काटते हुए नजर आएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला क्योंकि इस बार प्रीता का साथ उसकी मां सरला दे रही है। प्रीता भावुक मन से अपने घर तो लौट आएगी लेकिन अब उसके साथ जो कुछ भी होगा वह कुंडली भाग्य की कहानी की दिशा तय करेगा।
कुंडली भाग्य का अपकमिंग एपिसोड काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। कुंडली भाग्य के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सरला अपनी बेटी प्रीता में जोश भरेगी। सरला, प्रीता से कहेगी कि बहुत हुआ तुमने काफी अपमान सह लिया है। बार-बार लूथरा परिवार तुम्हारी इज्जत उतारकर घर से बेघर कर देता है। अब तुम्हें अपना हक लेना होगा क्योंकि जो लोग अपने लिए नहीं लड़ सकते वह दूसरों के लिए कभी नहीं लड़ सकते हैं।
सरला की बात सुनकर प्रीता में जोश भर जाएगा और वह सामान लेकर लूथरा हाउस पहुंच जाएगी। इस दौरान प्रीता की आंखों में चमक और जोश साफ नजर आएगा। करण और उसके घरवाले प्रीता को देखकर काफी हैरान होंगे लेकिन इस बार वह कुछ कर नहीं पाएंगे क्योंकि प्रीता लूथरा हाउस में अकेले नहीं आएगी। प्रीता की बातों को सुनकर लूथरा परिवार के होश उड़ने वाले हैं। वहीं करण को भी प्रीता का यह व्यवहार बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा।
वहीं कुंडली भाग्य के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि पृथ्वी, सरला द्वारा किए गए अपने अपमान का बदला लेने के लिए काफी ज्यादा व्याकुल नजर आएगा। पृथ्वी यह फैसला करेगा कि वह इस बार सरला को सबक जरूर सिखाएगा। पृथ्वी प्रीता की मां से मिलने एक बार फिर उसके घर जाएगा। इस दौरान जो कुछ भी होगा उससे फैंस को काफी ज्यादा मजा आने वाला है।