Kumkum Bhagya 22 December, Preview Episode: रणवीर-प्राची के प्यार को देख जल भुन गई रिया, अब जेल में अकेले चक्की पीसेगी अभि की लाडली
Kumkum Bhagya 22 December, Preview Episode: रिया के घर में संजू आ धमकता है। संजू उसे परेशान करने के मकसद से आता है। चोरी छिपे रिया के घर आकर संजू उसे डराता धमकाता और ब्लैकमेल करता है। वहीं रिया डर जाती है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आज रिया के घर में पुलिस आ जाएगी।

Kumkum Bhagya 22 December, Preview Episode: रिया के पापों का घड़ा धीरे धीरे भर रहा है। प्राची को तबाह करने की हर कोशिशों में नाकाम रिया अब खुद के ही जाल में फंसती नजर आ रही है। रिया ने संजू को पैसे दिए थे कि वह प्राची को अगवा करे औऱ उससे शादी करडाले। ताकि रिया का रास्ता साफ हो जाए और रणवीर और प्राची की शादी न हो पाए। लेकिन रणवीर ने तो अपनी प्राची को बचा ही लिया। बस तभी से रिया अपने बुरे कर्मों को सभी से छिपा रही है। वह किसी को भी पता लगने नहीं दे रही है कि उसने की प्राची का किडनैप करवाया था। लेकिन सच ज्यादा दिनों तक छिप नहीं पाता।
रिया के घर में संजू आ धमकता है। संजू उसे परेशान करने के मकसद से आता है। चोरी छिपे रिया के घर आकर संजू उसे डराता धमकाता और ब्लैकमेल करता है। वहीं रिया डर जाती है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आज रिया के घर में पुलिस आ जाएगी। अपराधी को ढूंढने के लिए वह रिया के घर की तलाशी लेगी। पुलिस रिया को बताएगी कि उन्हें खबर मिली है कि अभि के घर में वह अपराधी घुस आया है जिसने प्राची से जबरन शादी करने की कोशिश की थी।
अब रिया की हालत घबराहट के मारे टाइट हो जाएगी क्योंकि उसके कमरे में छिपा बैठा है संजू। क्या संजू को धर दबोचेगी पुलिस? रिया के कमरे से संजू मिलेगा तो अभि पर कैसा इंप्रेशन पड़ेगा? क्या रिया के नाकाम मंसूबों का सबको पता चल जाएगा? क्या इस बार सबकी नजरों में गिर जाएगी रिया? ये जानना काफी दिलचस्प है।
इधर प्रज्ञा को भी पता चल गया है कि रणवीर और प्राची के दिल में एक दूसरे के लिए क्या है। हालांकि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन वह इसे जताते नहीं। प्राची की मां प्रज्ञा इस बात से बेहद खुश है कि उसकी बेटी को रणवीर पसंद है। दोनों की खट्टी मीठी नोकझोंक प्रज्ञा को अपने और अभि के प्यार की याद दिलाती है।