बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पति और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इस समय चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो देख गए, जिसमें वह आम जनता के मुद्दे उठाते हुए नजर आए। इसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया।

साथ ही पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को लिखे पत्र में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से उन्हें बोलने का समय न दिया जाए। अब इसी बीच कुमार विश्वास का एक डेढ़ साल पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए ही राधव चड्ढा पर कार्रवाई होने की भविष्यवाणी कर दी थी। चलिए जानते हैं कि कवि ने क्या कहा था।

यह भी पढ़ें: ‘सलमान खान-अक्षय मेरे बिना नहीं चल सकते’, स्क्रीन अवॉर्ड्स मिलने पर राजपाल यादव ने कही ये बात

क्या बोले थे कुमार विश्वास

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बात करते हुए कुमार विश्वास ने कहा, “अब अगला शिकार कौन है? अगला शिकार वो बालक है, जिसे खुद ने ही पैदा किया। इसकी खुद की कोई औकात भी नहीं है, लेकिन वह थोड़ा लोकप्रिय हो गया है। हीरोइन (परिणीति चोपड़ा) से ब्याह कर लिया है, रील दिखने लगी। यह नहीं दिखना चाहिए… दिखेगा नहीं। मैंने जब हुआ था, तभी कह दिया था कि ये गया, इसको नहीं छोड़ेगा। क्योंकि आप इतने ज्यादा डरे हुए हैं कि आपको आभा बर्दाश्त ही नहीं है।”

बता दें कि कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। दिल्ली की सत्ता में आने के बाद से उनका अरविंद केजरीवाल और टीम के साथ मनमुटाव हो गया। बाद में उन्होंने आप से अपनी राह अलग कर ली। इसके बाद कई मौकों पर उन्होंने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है।

क्या बोले राघव चड्ढा

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा, “उन्होंने सदन में हमेशा जनता के मुद्दे उठाए। क्या जनता के मुद्दे उठाना अपराध है। टोल प्लाजा पर लूट से लेकर टैक्स, खाने में मिलावट, बैंक शुल्क, दूर संचार कंपनियों द्वारा इनकमिंग कॉल रोकने सहित तमाम मुद्दे उठाए। इससे पार्टी को क्या नुकसान हुआ। चड्ढा ने कहा कि खामोश कराया गया हूं, मैं हारा नहीं हूं।”

यह भी पढ़ें: ‘मां को ठेस पहुंचाई, महिलाओं को किए अश्लील फोन’, पीयूष मिश्रा ने सुनाई नशे के दौर की आपबीती