फेमस प्लेबैक सिंगर कुमार सानू के बेटे जान सानू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी कि वह कोरोना की चपेट में आ गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि जान को ऐसे समय में कोविड हुआ है, जब आंध्र प्रदेश में कोरोना के लगभग पांच से आठ नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कडप्पा जिले में हाल ही 46 साल के एक व्यक्ति की कोविड की वजह से मौत भी हो गई।
जान कुमार सानू ने शेयर किया वीडियो
अपने पिता की तरह ही जान खुद एक सिंगर हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया और उसके साथ ही कैप्शन लिखा, “चीन से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो।” उनका यह वीडियो देखने के बाद फैंस चिंता में आ गए हैं और कमेंट्स कर सिंगर के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उनके कमेंट सेक्शन में ‘भाबीजी घर पर हैं’ एक्ट्रेस चारुल मलिक ने भी रिएक्ट करते हुए लिखा, “जल्दी ठीक हो जाओ दोस्त और अपना ख्याल रखना।”
यह भी पढ़ें: समय रैना के साथ AI तस्वीर वायरल होने पर भड़की कुशा कपिला, बोलीं- झूठी तस्वीर, हम दोस्त नहीं…
रीता भट्टाचार्य के बेटे हैं जान
बता दें कि जान कुमार सानू गायक कुमार सानू और उनकी पहली पत्नी रीता भट्टाचार्य के बेटे हैं। कुमार और रीता ने साल 1986 में शादी की थी और लगभग आठ साल बाद 1994 में उनका तलाक हो गया था। फिर कुमार सानू ने साल 2001 में सलोनी भट्टाचार्य से शादी कर ली। फिर जब जान सानू सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे, तो उन्होंने अपने पिता कुमार को लेकर कई खुलासे किए थे।
जान ने शो में बताया था कि उनके पिता ने कभी भी उनकी मां के लिए कुछ नहीं किया। इसके अलावा उन्होंने अपने पिता पर यह आरोप भी लगाया था कि जब उनकी मां प्रेगनेंट थीं, तभी पिता ने उन्हें तलाक दे दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि उनके पिता की उनकी जिंदगी का हिस्सा नहीं रहे।
यह भी पढ़ें: 25 दिन की बेटी की मौत से टूट गई थीं भजन रानी अनुराधा पौडवाल, पहली बार सालों बाद सुनाई दुखभरी आपबीती
