बॉलीवुड इंडस्ट्री में शानदार सिंगर्स की फौज शुरू से रही है लेकिन कुमार सानू का दौर कुछ अलग ही था। उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक शानदार गाने दिए। ऐसे गाने जो समय के साथ और ज्यादा अपनी छाप लोगों पर छोड़ते गए और दर्शकों की प्लेलिस्ट में एड होते चले गए।

90 के दशक में कुमार सानू अपने करियर के शिखर पर थे, लेकिन उस दौर में काम करना इतना आसान नहीं था। इस बारे में खुद सिंगर ने खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें- ‘मेरी कभी मुलाकात ही नहीं हुई’, मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ अफेयर की खबरों पर पहली बार कुमार सानू ने तोड़ी चुप्पी

कुमार सानू का कहना है कि 90 के दशक में उन पर मूवी माफिया का दबाव था। उन्हें वल्गर सॉन्ग गाने के लिए बोला जाता था। हालांकि बढ़ते दबाव के कारण एक-दो बार उन्होंने वैसे गाने गाए भी थे।

कुमार सानू ने अपने शानदार गानों के लिए उस समय में करीब 5 फिल्म फेयर अवॉर्ड्स जीते थे, इतना दमदार सिंगर होने के बाद भी इंडस्ट्री का माहौल ऐसा था कि उन्हें भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

कुमार सानू बताते हैं कि उन पर कभी किसी से कॉम्पिटिशन का दबाव नहीं रहा है बल्कि मूवी माफिया का प्रेशर बहुत ज्यादा रहा है। जूम से बातचीत के दौरान सिंगर ने बताया कि मैं कभी भी वल्गर गाने नहीं गाता था। मेरा उसूल था मैं नहीं गाऊंगा। लेकिन एक दो मौकों पर मुझे समझौता करना पड़ा था। मेरे ऊपर ऐसा प्रेशर था कि मैं अगर उस दौरान वो गाने ना गाता तो चीजें मेरे पक्ष में नहीं होतीं।

कुमार सानू ने कहा, मैंने ‘राज गया तबला तबेले में’ जैसे एक-दो अशिष्ट गाने गाए, लेकिन बाकी समय मैंने ऐसे गानों को साफ तौर पर नकारा। मैं अभी भी उसी प्रिंसिपल पर अमल करता हूं। सिंगर ने कहा कि इस उसूल की वजह से उन्हें कई जगहों पर नुकसान भी हुआ लेकिन उन्होंने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- ‘मैं गाना गा रहा था, दाऊद सामने बैठा था’, कुमार सानू ने बताया दुबई की पार्टी का किस्सा, बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन पर बोले…

इन दिनों सिंगर अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं। इससे पहले कुमार सानू ने लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि इंडस्ट्री पर 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड का काफी प्रभाव था। वो खुद भी कई बार दुबई में पार्टियों का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने परफॉर्म किया था। सिंगर ने ये भी कहा था कि एक बार उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सामने परफॉर्म किया था।