बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू ने अपने करियर से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला किस्सा साझा किया। सिंगर ने दुबई की एक पार्टी का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह वहां गाना गा रहे थे, तो उनके सामने दाऊद इब्राहिम बैठा था। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के कथित कनेक्शन पर बात करते हुए कहा कि वो सेवा करनी पड़ती थी।

यह भी पढ़ें- अभिषेक के जन्म वाले दिन बाघ से लड़ने को तैयार थे अमिताभ बच्चन, एक्शन मास्टर ने सालों बाद बताया किस्सा

लल्लनटॉप से बात करते हुए सिंगर कुमार सानू से पूछा गया कि बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के बीच कई खबरें चला करती थीं। उनके पार्टीज में कलाकारों को बुलाया जाता था। क्या आपको भी बुलाया गया था। इस पर जवाब देते हुए सिंगर ने कहा कि ‘हां वो तो करना पड़ता था। थोड़ी बहुत सेवा करनी पड़ती थी। मैंने पैसे कभी नहीं लिए।’

कुमार सानू ने गाया दाऊद के सामने गाना

कुमार सानू ने बताया कि ‘नदीम जी मुझे दुबई की एक पार्टी में लेकर गए। दाऊद के रिश्ते में किसी बच्ची का जन्मदिन था। मैं, मुन्ना जी, अनु मलिक जी हम सब थे वहां पर। अनु मलिक हमें लेकर गया था।’ सिंगर ने बताया कि ‘दाऊद इब्राहिम वहीं था और उन्होंने उसे काफी करीब से देखा था। उन्होंने उसे सामने से देखा था।’

कुमार सानू कहते हैं कि ‘मैं काम करने बाद ना किसी पार्टी में जाता हूं, मैं ये सब चीजें इग्नोर करना हूं। क्योंकि मैं शराब नहीं पीता हूं तो मैं क्या करूंगा वहां जाकर।’

म्यूजिक डायरेक्टर वहां लेकर गए

कुमार सानू ने बताया कि ‘वो सामने बैठे थे अपने परिवार के साथ और मैं सामने फरमाइश किए गए गानें गा रहा था। हम स्टेज पर साथ ही थे। उसके बाद हमारी कभी मुलाकात नहीं हुई ना ही मैं कभी गया।’ सिंगर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें डर लगा था। तो इस पर जवाब देते हुए कुमार सानू ने कहा कि मैं तब जानता ही नहीं था। मुझे म्यूजिक डायरेक्टर लेकर गए, मुझे क्या पता कौन है वो। ‘

यह भी पढ़ें- Toxic Trailer: यश का डार्क अवतार देख दंग रह जाएंगे, ट्रेलर में भरपूर एक्शन और सस्पेंस बरकरार

अखबार में तस्वीर आने के बाद डर लगा

सिंगर ने कहा ‘हमें बस बताया गया कि जन्मदिन पार्टी हैं हमें दुबई जाना है। उन्होंने बताया कि जब अखबार में फोटो आया तो पता चला कि ये मैंने क्या कर दिया। तब मुझे थोड़ा डर लगा। लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। एक इंसान का मुझे फोन आया था कि इतना पैसा दे दो, मैंने मना कर दिया कि पैसे नहीं हैं कोई काम है तो बताओ। उन्होंने कहा इसमें डरने वाली या छिपाने वाली बात नहीं है। हम अपना काम कर रहे थे। ‘

बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन

अंडरवर्ल्ड के दबाव पर बात करते हुए कुमार सानू ने कहा कि ‘उस समय फिल्मों में जो पैसा लगाया जाता था, मुझे जितना पता है वो यहीं सब से पैसा आता था। तो जो देगा पैसा, उनका ही राज चलेगा। तो इसलिए ये होता था। बाकी मैंने कभी इतना अंदर तक नहीं सोचा। मैंने अपने काम से मतलब रखा।’

कुमार सानू का यह किस्सा बॉलीवुड के उस दौर की कई अनसुनी परतों को सामने लाता है, जिसे लेकर आज भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती हैं।