शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार छाई हुई है। 25 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने 14 दिनों में वर्ल्डवाइड 850 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म का देशभर में जमकर विरोध हुआ। भाजपा नेता साध्वी प्राची ने सोशल मीडिया पर फिल्म का बहिष्कार किया और लोगों से भी ऐसा करने की अपील की।
लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग से लेकर ओपनिंग और 14 दिनों के कलेक्शन ने सबको हैरान कर दिया है। अब एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने इस मामले में साध्वी प्राची की चुटकी ली है।
केआरके ने ट्विटर पर लिखा,”मुझे बड़े दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि Pathaan के ब्लॉकबस्टर होने से सबसे बड़ा नुकसान साध्वी प्राची जी का हुआ है। इनका तो बायकॉट का धंधा हमेशा के लिए ही बंद हो गया।”
फिल्म ‘जवान’ का भी विरोध करना
केआरके ने अन्य ट्वीट में भाजपा और हिंदू संगठनों पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा,”बेचारे भक्तों का अपना अलग ही दुख है। वो इस बात को मानने को ही तैयार नहीं कि ‘पठान’ ब्लॉकबस्टर हो गई है। प्यारे भक्तों अब रोने से कुछ नहीं हो सकता। जो होना था वो हो गया। अब सब्र करो फिल्म Jawaan का विरोध भी इसी तरह करना और फिर रोना।”
यूजर्स की प्रतिक्रिया
दीपक नाम के यूजर ने लिखा,”भाई ऐसे दंगईयों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। जब जनता अपनी पर आती है ऐसा ही होता है। जनता समझदार है, इनके चक्कर में नहीं आई।” वहीं कुछ लोगों ने फिल्म के कलेक्शन को गलत और फिल्म को फ्लॉप बताया है।
आपको बता दें कि खुद ‘पठान’को लेकर तरह-तरह के ट्वीट कर रहे हैं। जिनके जरिए वह बॉलीवुड पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा,”एक फिल्म पठान हिट क्या हो गई हर बॉलीवुड वाला लुक्खा खुद को महान सोच रहा है। फरवरी के अंत तक ये साफ हो जाएगा कि तुम सब कितने बड़े जीनियस हो।”