बॉलीवुड एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने छोटे पर्दे पर भी काफी काम किया है। इन दिनों वह फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं, लेकिन उन्हें लोगों के बीच पहचान उनके कई पॉपुलर सीरियल्स से मिली हैं। कृतिका आमतौर पर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं, लेकिन इन दिनों उनकी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा चर्चा हो रही है। दरअसल, कृतिका कामरा का नाम लंबे समय से गौरव कपूर से जुड़ता आया है। इस बीच अपडेट सामने आया है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
गौरव कपूर किस लिए जाने जाते हैं
कृतिका और गौरव का नाम जुड़ने के बाद हर कोई सवाल कर रहा है कि एक्ट्रेस के होने वाले हमसफर कौन हैं। गौरव कपूर किसी परिचय के मोहतजा नहीं हैं। खासतौर पर स्पोर्ट्स लवर्स तो नाम सुनने के बाद ही बता देंगे कि वो आखिर क्या करते हैं और किस चीज के लिए मशहूर हैं। अगर आप उन्हें नहीं जानते हैं, तो बता दें कि वह एक एक्टर होने के साथ ही, इंडियन प्रीमियर लीग एक्स्ट्रा इनिंग्स T20 और अन्य शो के प्री-मैच शो के लिए मशहूर क्रिकेट प्रेजेंटर हैं। इतना ही नहीं, यूट्यूब चैनल पर वह ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ नाम का शो भी होस्ट करते हैं।
उनकी दोस्ती क्रिकेट दुनिया के कई मशहूर प्लेयर्स के साथ हैं। इसमें युवराज सिंह, जहीर खान, मोहम्मद कैफ और आशीष नेहरा जैसे मशहूर क्रिकेटर्स का नाम शामिल है। गौरव कपूर के बारे में बता दें कि उनकी दोस्ती बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई पॉपुलर सेलेब्स के साथ भी हैं। गौरव के बारे में बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर रेडियो जॉकी की थी।
यह भी पढ़ें: 68 साल की हुईं अमृता सिंह, मां के लिए सारा अली खान ने किया दिल छू लेने वाला इमोशनल पोस्ट
इसके बाद उन्होंने चैनल वी के लिए बतौर वीजे काम किया। जहां उन्हें काफी ज्यादा पहचान मिली। इसी दौरान गौरव ने सोनी टीवी के एक पॉपुलर ट्रैवल शो को भी होस्ट किया। इतना ही नहीं, गौरव एक्टिंग की दुनिया में भी काम कर चुके हैं। बतौर एक्टर उन्होंने अपने करियर में दो फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने स्पोर्ट्स प्रेजेंटिंग करनी शुरू कर दी।
