‘कोई मिल गया’ में राज सक्ससेना का किरदार निभा कर घर-घर में फेमस हुए अभिनेता रजत बेदी ने हाल ही में बॉलीवुड में कमबैक किया है। वह आर्यन खान के निर्देशन में बनी मूवी ‘द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड’ में नजर आए थे, जहां उन्होंने जारज सक्सेना का किरदार निभाया। लोगों को रजत की परफॉर्मेंस काफी पसंद आई। अब हाल ही में अभिनेता ने पिंकविला को मुंबई के पास खोपोली में अपने 100 एकड़ फार्महाउस का टूर कराया है।

चॉपर से आते हैं रजत बेदी

रजत ने फार्महाउस दिखाते हुए बताया, “जब भी हम यहां आते हैं, तो आमतौर पर चॉपर से उतरते हैं।” इसके बाद उन्होंने अपनी आलीशान प्रॉपर्टी दिखाना शुरू किया, जिसकी शुरुआत उन्होंने फार्म पर रखे शुतुरमुर्गों से की। उन्होंने बताया, “देखिए, हमारे यहां पांच या छह शुतुरमुर्ग हैं, जिन्हें हम खास तौर पर चेन्नई से लाए हैं।” उनके बारे में और बात करते हुए कहा, “आप असल में उनकी पीठ पर लिख सकते हैं। वे थोड़े गुस्सैल हो सकते हैं, लेकिन लोग उन पर सवारी भी कर सकते हैं।”

यह भी पढ़ें: ‘200 लोग देख रहे थे’, जब रश्मिका मंदाना ने बताया था विजय देवरकोंडा संग पहली ऑनस्क्रीन किसिंग सीन से जुड़ा किस्सा

प्रॉपर्टी में लगे हैं खजूर और दूसरे फल

रजत ने अपनी प्रॉपर्टी पर लगे खजूर के पेड़ और दूसरे फलों के पेड़ भी दिखाए। उन्होंने कहा, “यहां हमारे पास बहुत सारे बेरी फ्रूट्स हैं, आम के पेड़ भी हैं और ये खजूर के पेड़ हैं। जब ये पकते हैं तो बहुत खूबसूरती से उगते हैं, सब कुछ अच्छे से लगाया गया है।”

फार्महाउस में बने हैं टेनिस और बास्केटबॉल कोर्ट

रजत बेदी के फार्महाउस में टेनिस कोर्ट और बास्केटबॉल कोर्ट भी बने हुए हैं। बास्केटबॉल की बात करते हुए रजत ने बताया कि इसी खेल की वजह से उन्हें बॉलीवुड में बड़ा मौका मिला। उन्होंने कहा, “मैं बहुत अच्छा बास्केटबॉल खिलाड़ी हूं और यही एक वजह थी कि मुझे ‘कोई मिल गया’ मिली। राकेश रोशन ने मुझसे पूछा, ‘बेटा, क्या तुम्हें बास्केटबॉल आती है?’ मैंने कहा, ‘सर, मैं टॉप खिलाड़ियों में से एक हूं।’ बस, वहीं बात पक्की हो गई।”

इसके बाद एक्टर ने अपनी प्रॉपर्टी पर बनी घोड़ों की मूर्तियां भी दिखाईं। उन्होंने बताया, “फार्म में कई चीजें एक डिजाइनर ने तैयार की हैं, खासकर घर और पूरा रिसेप्शन एरिया, जहां मेहमानों का स्वागत किया जाता है।” उन्होंने आगे कहा, “ये छोटे-छोटे पोनी (बच्चे घोड़े) हैं और ये खूबसूरत स्टैलियन घोड़े हैं। हमारे पास एक रथ भी है, जिसमें घोड़ों को जोड़कर पूरे फार्म का चक्कर लगाया जा सकता है।” रजत की इस प्रॉपर्टी में कई तरह के पक्षी और खरगोश भी हैं।

इसके अलावा अभिनेता ने बच्चों के लिए बना एक छोटा सा खूबसूरत टी-हाउस भी दिखाया। उन्होंने कहा, “हमने बच्चों के लिए यह ट्री हाउस बनाया है। अगर आप सच में पेड़ों के बीच रहना चाहते हैं, तो इसी सोच के साथ हमने इसे बहुत प्यार से तैयार किया है।”

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना को होने वाली सास से मिला बेशकीमती तोहफा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। इसी बीच खबर आई है कि अभिनेत्री की सास ने अपनी बहू को बेशकीमती तोहफा दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें