2001 में आई फिल्म ‘तुम बिन’ के गाने खूब मशहूर हुए थे। इसका गाना ‘कोई फरियाद’ भी उनमें से एक था, लेकिन इसे तैयार करने में महीनों लग गए थे। ये फिल्म फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा के करियर की शुरुआती फिल्म थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी इस फिल्म से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे।
लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू के दौरान फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने मशहूर गाने ‘कोई फरियाद’ की मेकिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि इस गाने को लिखवाना बिल्कुल आसान नहीं था और इसके लिए महीनों तक मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने गीतकार फैज अनवर को फिल्म की पूरी कहानी और उस गाने से जुड़े सभी सीन विस्तार से समझाए थे। उनका मकसद था कि गाना कहानी की भावना को पूरी तरह से व्यक्त करे। इसके बाद उन्होंने फैज अनवर से कहा कि इस स्थिति पर एक गजल लिखी जाए, जो फिल्म के माहौल के साथ पूरी तरह मेल खाए।
शेर सुनाकर लिखा था गाना
डायरेक्टर के मुताबिक, फैज अनवर गजल लिखने लगे और समय-समय पर फोन करके उन्हें अपने लिखे हुए शेर सुनाते थे। हालांकि, अनुभव सिन्हा को उनमें से ज्यादातर शेर पसंद नहीं आते थे और वह उन्हें तुरंत खारिज कर देते थे। यह सिलसिला काफी लंबे समय तक चलता रहा।
अनुभव सिन्हा ने बताया कि इस गाने के लिए सही शब्द और सही एहसास ढूंढना बेहद जरूरी था, इसलिए वह किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते थे। यही वजह थी कि फैज अनवर को बार-बार नए शेर लिखने पड़ते थे। इस तरह महीनों की मेहनत और कई कोशिशों के बाद जाकर वह गजल तैयार हुई, जिसे आज लोग ‘कोई फरियाद’ के नाम से जानते हैं। अनुभव ने बताया था कि अनवर ने उन्हें 80 शेर सुनाए तब ये गाना तैयार किया।
बाद में यह गाना फिल्म ‘तुम बिन’ का सबसे लोकप्रिय और यादगार गीत बन गया। यह आज भी संगीत प्रेमियों के बीच उतना ही पसंद किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: दो साल की लंबी तैयारी के बाद धमाके के लिए तैयार ‘धुरंधर 2’, इंटरनेशनल लोकेशन्स पर हुई शूटिंग
जिसमें उन्होंने बताया था कि जब फिल्म बनकर तैयार हुई तो उन्होंने इसे मशहूर निर्माता बोनी कपूर को दिखाया। फिल्म देखने के बाद बोनी कपूर ने उनसे कहा कि यह फिल्म निश्चित रूप से सुपरहिट साबित होगी।
अनुभव सिन्हा को यह सुनकर थोड़ा आश्चर्य हुआ। उन्होंने बोनी कपूर से पूछा कि आखिर उन्हें ऐसा क्यों लग रहा है। इस पर बोनी कपूर ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब किसी फिल्म के बारे में लोग यह कहते हैं कि उसका पहला हिस्सा थोड़ा धीमा है और दूसरा हिस्सा भी धीमा है, तो समझ लेना चाहिए कि फिल्म में कुछ खास जरूर है। ऐसी फिल्में अक्सर दर्शकों के दिल में जगह बना लेती हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन करती हैं।
‘तुम बिन’ फिल्म ने इस फिल्म ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहचान दिलाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई है। रोमांटिक कहानी और इसके इमोशनल गानों की वजह से यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई।
‘तुम बिन’ के बाद अनुभव सिन्हा ने कई अलग-अलग तरह की फिल्मों का निर्देशन किया। उन्होंने ‘दस’, ‘कैश’ और ‘रा-वन’ जैसी फिल्मों पर काम किया। हालांकि उस दौर में उन्हें उतनी बड़ी पहचान नहीं मिल पाई, जितनी बाद के सालों में मिली।
इसी इंटरव्यू में अनुभव ने बोनी कपूर से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने अपनी फिल्म ‘तुम बिन’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया कि जब फिल्म बनकर तैयार हुई तो उन्होंने इसे मशहूर निर्माता बोनी कपूर को दिखाया। फिल्म देखने के बाद बोनी कपूर ने उनसे कहा कि यह फिल्म निश्चित रूप से सुपरहिट साबित होगी।
अनुभव सिन्हा को यह सुनकर थोड़ा आश्चर्य हुआ। उन्होंने बोनी कपूर से पूछा कि आखिर उन्हें ऐसा क्यों लग रहा है। इस पर बोनी कपूर ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब किसी फिल्म के बारे में लोग यह कहते हैं कि उसका पहला हिस्सा थोड़ा धीमा है और दूसरा हिस्सा भी धीमा है, तो समझ लेना चाहिए कि फिल्म में कुछ खास जरूर है। ऐसी फिल्में अक्सर दर्शकों के दिल में जगह बना लेती हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन करती हैं।
