क्राइम थ्रिलर दर्शकों का पसंदीदा जॉनर बन चुका है। सिनेमाघरों में से लेकर ओटीटी पर लोग इस तरह की फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपराध और सस्पेंस की कहानी दिखाने वाली सीरीज को ज्यादा प्यार मिलता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म का जिक्र होगा, तो नेटफ्लिक्स का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यहां जिक्र एक हालिया रिलीज वेब सीरीज की कर रहे हैं, जो 6 एपिसोड की है, लेकिन सस्पेंस का फुल डोज देने का काम करती है।
आमतौर पर ओटीटी लवर्स हर सप्ताह रिलीज होने वाली सीरीज पर नजर रखते हैं, लेकिन सस्पेंस और क्राइम आधारित सीरीज को ज्यादा गंभीरता और रोचकता के साथ सभी देखते हैं। हाल ही में रिलीज हुई एक सीरीज ने लोगों को हैरानी में डालने के साथ ही ध्यान से देखने पर भी मजबूर किया है। चलिए फिर आपके साथ इस सीरीज का नाम शेयर कर देते हैं।
पंजाब के काल्पनिक गांव दलेपुरा की कहानी को 6 एपिसोड की वेब सीरीज में दिखाया गया है। बरुन सोबती ने सीरीज में लीड किरदार की भूमिका निभाई है। अगर आप अभी भी इसके नाम का अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो बता दें कि लेख में जिक्र कोहरा सीजन 2 का कर रहे हैं। 11 फरवरी 2026 के दिन फिल्म को ओटीटी पर उतारा गया, लेकिन एक दिन के अंदर ही इसने टॉप लिस्ट में अपनी जगह बना ली। इसके पीछे एक बड़ा कारण सीरीज का पहला सीजन भी है, जिसे लोगों से भरपूर प्यार मिला था।
यह भी पढ़ें: दूरदर्शन की दिग्गज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस
कोहरा 2 का पहला सीजन कब रिलीज हुआ था
बरुन सोबती की कोहरा का पहला पार्ट तीन साल पहले ओटीटी पर आया था। इस क्राइम थ्रिलर को लोगों से भरपूर प्यार मिला और यही कारण रहा कि मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आए हैं। खास बात है कि जबरदस्त चर्चाओं के बीच सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है, और इसे दर्शकों समेत क्रिटिक्स से बेहतरीन प्रतिक्रियाएं मिली हैं। शुरुआत में सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह मूवी कैसा परफॉर्म कर पाती है।
