ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम थ्रिलर का खूब क्रेज देखने को मिलता है। ओटीटी लवर्स बेसब्री से अपकमिंग सीरीज का इंतजार करते हैं, और इस जॉनर की सीरीज को देखने के शौकीनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में कोहरा सीजन 2 ने हाल ही में ओटीटी पर दस्तक दी। इसके पहले सीजन को भी खूब पसंद किया गया। क्राइम-थ्रिलर जॉनर की इस सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। आइए जानते हैं कि पहले सीजन की सफलता के बाद कोहरा वेब सीरीज के दूसरे सीजन को कैसा रिस्पॉन्स मिला है।

कोहरा सीजन 1

कोहरा वेब सीरीज के पहले सीजन में पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक मर्डर मिस्ट्री दिखाई गई है। इसमें क्राइम के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक पहलुओं को बारीकी से साथ दिखाया गया है। दमदार स्क्रीनप्ले, कहानी की गहराई और रियलिस्टिक अभिनय सीरीज से लोगों को जोड़े रखने का काम करता है।

ओटीटी लवर्स ने सोशल मीडिया पर सीजन 1 की खूब तारीफ की, और ओटीटी पर यह मस्ट वॉच क्राइम ड्रामा बन चुकी है। नेटफ्लिक्स पर यह सीरीज मौजूद है, जिसे खूब पसंद किया गया।

कोहरा सीजन 2 ओटीटी पर कर रही ट्रेंड

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज कोहरा का दूसरा सीजन ओटीटी पर दस्तक देने के बाद से छाया हुआ है। कहानी को नए एंगल और ट्विस्ट के साथ पेश किया गया है। क्रिटिक्स से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। लेकिन, कई दर्शकों का यह मानना है कि सीजन 1 की तुलना में ज्यादा बेहतर इमोशनल कनेक्शन सीजन 2 में दिखाई नहीं दिया है। हालांकि, सीरीज देख चुके लोगों ने कोहरा 2 के किरदारों की सराहना भी की है।

यह भी पढ़ें: 30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में विक्रम भट्ट की पत्नी को मिली जमानत, फिल्म निर्माता को नहीं मिली राहत

किस सीजन को मिला ज्यादा प्यार?

ओटीटी व्यूअर्स की प्रतिक्रियाओं और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को देखें तो सीजन 1 को ज्यादा सकारात्मक रिस्पॉन्स मिला। इसकी कहानी, बैकग्राउंड म्यूजिक और एक्टिंग ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। वहीं, सीजन 2 को मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं। कुछ ने सराहा तो कुछ ने पहले सीजन को ही बेहतर बताया।