Koffee With Karan 9: करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के 9वें सीजन के नए एपिसोड में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर गेस्ट बनकर पहुंचे। दोनों ने अपने करियर, लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें की। इस दौरान जाह्नवी ने अपनी तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर हुए विवाद पर भी बात की और उन्होंने माना की फिल्म में गल्तियां थीं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर भी अपनी राय रखी।

बातचीत के दौरान करण जौहर ने कहा कि पिछले एक-दो साल में जाह्नवी को इंटरनेट पर काफी कुछ झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा, “इस तरह की ऑनलाइन उथल-पुथल का सामना करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। हर कोई जानता है कि जाह्नवी कपूर सेक्सी हैं, लेकिन सेक्सी होने और किसी को सेक्शुअलाइज किए जाने में फर्क है।”

करण ने आगे कहा कि ‘पेड्डी’ विवाद ने जाह्नवी को कई तरह से प्रभावित किया था। उन्होंने बताया कि विवाद सामने आने वाले दिन भी उनकी जाह्नवी से बात हुई थी। इस पर जाह्नवी ने कहा कि करण उस पूरे मुश्किल दौर में उनके साथ थे।

‘पेड्डी’ विवाद पर जाह्नवी कपूर ने बताया कि वह इस बारे में खुलकर बात करने से क्यों झिझक रही थीं। उन्होंने कहा कि फिल्म पर कई लोगों ने मेहनत की थी। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस मामले पर क्या बोलना चाहिए और कैसे अपनी बात रखनी चाहिए।

जाह्नवी को है ‘पेड्डी’ विवाद में अपनी बात नहीं रखने का पछतावा

जाह्नवी ने कहा, “मैं इस बात को लेकर बहुत अनकंफर्टेबल थी कि मुझे इस बारे में बोलना चाहिए या नहीं। लेकिन मुझे लगता है कि जो कुछ भी हुआ, उसमें अपनी हिस्सेदारी की जिम्मेदारी मुझे लेनी चाहिए। इस बात का मेरे मन पर गहरा बोझ है कि इस तरह की नकारात्मक छवि और कहानी का हमारे समाज पर, खासकर महिलाओं के संदर्भ में, क्या असर पड़ सकता है। इस शर्मिंदगी को मैं हमेशा अपने साथ लेकर चलूंगी।”

यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 9: करण जौहर की नाराजगी से टूट गया था जाह्नवी कपूर का दिल? रवि किशन के मीम्स पर एक्ट्रेस ने किए खुलासे

‘पेड्डी’ में जाह्नवी के किरदार को दिखाया गया गलत

जाह्नवी ने कहा कि वह इस मामले में और ज्यादा सावधानी बरत सकती थीं और अपनी बात को मजबूती से रख सकती थीं। उन्होंने माना कि फिल्म में उनके किरदार को जिस तरह दिखाया गया, वह गलत था और इससे समाज में महिलाओं को लेकर गलत सोच बढ़ सकती थी।

जाह्नवीने मानी थी निर्देशक की बात

जाह्नवी ने बताया कि शूटिंग के दौरान जब-जब उन्हें किसी चीज से परेशानी हुई, उन्होंने उसे अपने तरीके से ठीक करने की कोशिश की। लेकिन बाद में उन्हें लगा कि उन्हें अपनी बात और खुलकर रखनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि अक्सर कलाकार यही सोचते हैं कि उन्हें निर्देशक की बात माननी चाहिए और प्रोफेशनल बने रहना चाहिए। वह भी इसी सोच के साथ आगे बढ़ती रहीं। जाह्नवी को इस बात का पछतावा है कि उन्होंने निर्देशक के सामने अपनी बात खुलकर नहीं रखी। साथ ही उन्हें ये भी लगता है कि उन्हें ज्यादा सतर्क रहना चाहिए था।

क्या बोलीं जाह्नवी?

एक्ट्रेस ने कहा, “मैं यह नहीं कहना चाहती कि मैं अपनी जिम्मेदारी से बच रही हूं, लेकिन आप जानते हैं कि अक्सर यह सोच होती है कि निर्देशक जो कहे, आपको पेशेवर बने रहकर उसकी बात माननी है। मैं भी इसी स्थिति से गुजर रही थी।”

जाह्नवी कपूर ने कहा कि वह एक ऐसे परिवार से आती हैं, जहां उन्हें अपनी बात रखने की आजादी और मौके मिले हैं। उन्हें लगता है कि उन्हें इस बात का इस्तेमाल करके फिल्म में अपने किरदार को लेकर अपनी असहजता खुलकर जाहिर करनी चाहिए थी।

करण जौहर ने उनसे पूछा कि क्या वह फिल्म के निर्देशक बुच्ची बाबू सना से नाराज थीं। इस पर जाह्नवी ने कहा कि वह खुद को पीड़ित नहीं दिखाना चाहतीं, लेकिन यह अनुभव उनके लिए काफी असहज था। उन्होंने बताया कि करण और वरुण ने शूटिंग से लेकर पोस्ट-प्रोडक्शन तक उनका साथ दिया।

यह भी पढ़ें: जब जाहन्वी कपूर को किया गया ‘ऑब्जेक्टिफाई’, ‘पेद्दी’ फिल्म देखने के बाद दर्शकों का भड़का गुस्सा

जाह्नवी ने ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस विवाद से फिल्म निर्माता सीख लेंगे और भविष्य में किसी अभिनेत्री की असहजता को नजरअंदाज नहीं करेंगे।

क्या है ‘पेड्डी’ विवाद?

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ के एक गाने में जाह्नवी कपूर के किरदार को दिखाने के तरीके पर सोशल मीडिया पर सवाल उठे थे। कई लोगों ने इसे जरूरत से ज्यादा बोल्ड और आपत्तिजनक बताया। विवाद के बाद निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने असहज महसूस करने वाले दर्शकों से माफी मांगी और विवादित सीन में बदलाव की बात कही थी। विवाद के बारे में विस्तार ये पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…