साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुकीं रश्मिका मंदाना की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक बार प्यार में दिल टूटने के बाद उन्हें अपने को-एक्टर विजय देवरकोंडा से प्यार हुआ और लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब जब दोनों ने शादी कर ली है तो फैंस की दिलचस्पी सिर्फ कपल तक ही नहीं, बल्कि रश्मिका के ससुराल में भी बढ़ गई है। इस खबर में हम आपको बता दें कि केवल रश्मिका और विजय ही फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते बल्कि विजय देवरकोंडा के पिता यानी रश्मिका के ससुर भी इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता हैं। यहां तक की उनकी सास भी फिल्म में कैमियो रोल कर चुकी हैं।
हीरो पति, फिल्मी परिवार
विजय देवरकोंडा तेलुगु सिनेमा के उन सितारों में गिने जाते हैं जिन्होंने कम समय में बड़ी स्टारडम हासिल किया है। ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसी फिल्मों से उन्होंने युवा दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। इसके अलावा ‘गीता गोविंदम’, ‘पेल्ली चूपुलु’, ‘टैक्सीवाला’, ‘डियर कॉमरेड’ और ‘खुशी’ भी उनकी चर्चित फिल्में हैं। उनके पिता ने भी तेलुगु इंडस्ट्री की कई फिल्मों का निर्माण किया है। विजय के पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं और बतौर प्रोड्यूसर काम कर चुके हैं। इंडस्ट्री में उनका जुड़ाव पुराना और सम्मानजनक रहा है।
क्या करती हैं रश्मिका की सास
वहीं विजय की मां माधवी देवरकोंडा प्रोफेशनल ट्रेनर हैं और परिवार को निजी तौर पर संभालती रही हैं। यानी रश्मिका का ससुराल सिर्फ स्टारडम ही नहीं, बल्कि एक संतुलित और शिक्षित पारिवारिक पृष्ठभूमि भी रखता है। माधवी ने 2019 में आई विजय की फिल्म Dear Comrade में एक छोटा कैमियो किया था। इस फिल्म में माधवी ने एक कॉलेज लेक्चरर की छोटी भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें: पर्सनल जेट से आलीशान घर तक; जानें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा में कौन है ज्यादा अमीर
देवर भी हैं एक्टर
रश्मिका के देवर आनंद देवरकोंडा भी तेलुगु फिल्म एक्टर हैं। उन्होंने कंटेंट आधारित फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। इस लिहाज से देखा जाए तो रश्मिका का ससुराल पूरी तरह से सिनेमा से जुड़ा हुआ है, जहां पति सुपरस्टार, ससुर प्रोड्यूर और देवर भी एक्टर है।
यह भी पढ़ें: ‘200 लोग देख रहे थे’, जब रश्मिका मंदाना ने बताया था विजय देवरकोंडा संग पहली ऑनस्क्रीन किसिंग सीन से जुड़ा किस्सा
हैदराबाद का आलीशान घर
विजय देवरकोंडा का हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में एक शानदार घर है, जिसकी तस्वीरें समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। विजय इस घर में अपने परिवार वहीं साथ रहते हैं।
रश्मिका मंदाना खुद भी पैन-इंडिया स्टार हैं। साउथ के साथ-साथ उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी मजबूत पकड़ बना ली है। यह जोड़ी इंडस्ट्री की पावर कपल लिस्ट में शुमार है। दोनों की नेटवर्थ जानने के लिए यहां क्लिक करें…
