किशोर कुमार भारतीय सिनेमा के उन दिग्गज गायकों में से एक हैं, जिन्होंने इस इंडस्ट्री को हजारों बेहतरीन गाने दिए हैं। गाना किसी भी भाव का हो, किशोर कुमार की गायकी ने उसे सदाबहार ही बनाया है, जिसे हर जेनरेशन याद रखे।

ऐसे ही किशोर कुमार ने इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन के एक गाने में अपनी आवाज दी। उनके द्वारा गाया हुआ गाना तो सुपरहिट हुआ ही लेकिन उस गाने को रिकॉर्ड करने का अनोखा तरीका भी चर्चा का विषय बना। बताया जाता है कि सिंगर ने इस गाने को लेटकर रिकॉर्ड किया था।

यह भी पढ़ें- देव आनंद–सुरैया के बिछड़ने के सालों बाद धोखे से हुई मुलाकात की कहानी, दोनों की प्रेम कहानी का अनसुना किस्सा

1984 में आई फिल्म ‘शराबी’ का सुपरहिट गाना ‘इंतहा हो गई इंतजार की’, को किशोर दा ने अपनी आवाज दी, लेकिन इस गाने की रिकॉर्डिंग बड़े ही अनूठे ढंग से की। इस गाने में उनके साथ गायिका आशा भोसले ने भी अपनी आवाज दी थी, म्यूजिक था बप्पी लहरी का।

8 मिनट 58 सेकेंड के इस गाने को किशोर कुमार ने मस्ती मजाक में शूट कर डाला था। इस गाने को उनके साथ अपनी आवाज देने वाली गायिका आशा भोसले ने इस किस्से को साझा किया था। एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान, आशा भोसले ने बताया कि जब ये गाना रिकॉर्ड हुआ तब वह भी स्टूडियो में मौजूद थीं।

किशोर कुमार और बप्पी दा वहां पहुंचे और किशोर दा ने पूछा कि गाने की सिचुएशन क्या है। बप्पी दा ने बताया कि एक शराबी आशिक है, जो अपनी महबूबा का नशे की हालत में इंतजार कर रहा है।

किशोर कुमार थोड़ा सोच में पड़े और अचानक बोले कि अगर वह एक शराबी है, नशे में है तो सीधा खड़े होकर तो गा नहीं पा रहा होगा। एक काम करो एक टेबल लेकर आओ, मैं लेटकर गाना गाऊंगा।

यह भी पढ़ें- CM विजय पर विवादित टिप्पणी के बाद भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- गंदी भाषा सभ्य समाज में स्वीकार नहीं

ये सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग काफी हैरान हो गए। पहले सभी को लगा कि किशोर दा मजाक कर रहे हैं लेकिन बाद में जब उन्होंने दोबारा इस बात पर जोर देकर कहा तो सब उनके आगे हार गए। एक टेबल मंगवाया गया और सच में किशोर दा उस पर म्यूजिशियनंस की तरफ मुंह करके लेट गए। उन्होंने एख हाथ अपने सिर के नीचे लगाया, पैर के ऊपर पैर चढ़ाया और उन्होंने पूरा गाना इसी तरह गाकर खत्म कर दिया।

किशोर दा ने ये गाना एक शराबी के अंदाज में ही गाया। उसी तरह हिचकियां लेते हुए ताकि गाने में वो असलियत दिखाई दे। तो इस तरह रिकॉर्ड हुआ था फिल्म शराबी का ये सदाबहार गाना, जिसके बाल लिखे थे अंजान ने और बप्पी लहरी ने अपने संगीत से उसे सजाया था। फिल्म में ये गाना अमिताभ बच्चन और जया प्रदा पर फिल्माया गया था। ये फिल्म एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी और समय के साथ फिल्म के गानें भी सदाबहार बन गए।

हैरानी की बात है कि सिंगर किशोर दा ने हिंदी, बंगाली, मराठी, असमिया, गुजराती, कन्नड़, और मलयालम भाषाओं में करीब 1500 से 2000 गानों में सिंगर ने अपनी आवाज दी है।