King First Song: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को शानदार तोहफा दिया है। उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज हो गया है। इस गाने में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

शाहरुख के डायलॉग ने खींचा ध्यान

गाने की शुरुआत शाहरुख खान के दमदार डायलॉग से होती है। वह कहते हैं, ‘मैं कातिल नहीं, आशिक हूं और निशाना मेरी माशूका। और वो आशिक ही क्या जो दिल चीर न दे।’ इसके बाद एक शानदार रोमांटिक डांस ट्रैक देखने को मिल रहा है।

गाने में रोमांस के साथ एक्शन और शाहरुख का खौफनाक अंदाज भी देखने को मिल रहा है। आखिर में उनका एक और दमदार डायलॉग सुनाई देता है, ‘इस बार दिल में आग लगी है, अब दुनिया जलाए बिना मानेगा नहीं।’

अरिजीत और एड शीरन की आवाज का जादू

‘तू मिल जाए’ गाने को अरिजीत सिंह और एड शीरन ने अपनी आवाज दी है। वहीं मधुबंती बागची ने भी इसमें अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। सचिन-जिगर ने इसका म्यूजिक कंपोज किया है और कुमार ने इसके बोल लिखे हैं। गाने के इंग्लिश रैप को एड शीरन ने लिखा है। इसकी कोरियोग्राफी पीयूष-शाजिया ने की है।

यह भी पढे़ें: शाहरुख खान की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, करोड़ों में बिके विदेशी राइट्स, अब खुद का रिकॉर्ड तोड़ने का बना दबाव

इस दिन रिलीज होगी ‘किंग’

फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आएगी। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रेड चिलीज ने शाहरुख खान को किया खास विश

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर खास तरीके से उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही एड शीरन का भी वीडियो सामने आया है, जिसमें वो शाहरुख खान के घर पर बैठकर उनके लिए परफॉर्म करते दिख रहे हैं।

शाहरुख खान ने मिलाया गूगल जेमिनी के साथ हाथ

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गूगल जेमिनी ने मिलकर भारत में एक बड़े मल्टी-प्लेटफॉर्म कैंपेन की शुरुआत की है। इस अभियान का मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को आसान, दोस्ताना और बातचीत के अंदाज में लोगों तक पहुंचाना है, ताकि हर कोई अपनी भाषा में इसका इस्तेमाल कर सके। अब अपने जन्मदिन पर शाहरुख खान ने एक बिल्डिंग पर लगे अपनी फिल्म ‘किंग’ की थीम वाले बड़े से डिस्प्ले की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने बताया कि वह खुद इस खास नजारे को देखने और उसकी तस्वीर खींचने के लिए ड्राइव पर निकले थे।

यह भी पढ़ें: ‘ये तो शाहरुख खान की नकल कर रहा है’, जब ‘किला’ फिल्म देखकर बच्चे ने दिलीप कुमार को लेकर कह दी थी बड़ी बात

उन्होंने एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसा… हमेशा इतना बड़ा प्यार देने के लिए शुक्रिया। इस तस्वीर को खींचने के लिए चुपके से ड्राइव पर निकलना पड़ा, हा हा!”