किम शर्मा का हर्षवर्धन राणे से हो गया ब्रेकअप, युवराज सिंह से भी जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम
Kim Sharma: किम शर्मा और हर्षवर्धन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहीं, जिनमें दोनों क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दिए थे। इसके बाद अब ब्रेकअप की खबरों से हर्षवर्धन और किम के फैन्स काफी हैरान हैं।

Kim Sharma:‘मोहब्बतें’ एक्ट्रेस किम शर्मा और एक्टर हर्षवर्धन (Harshvardhan Rane) काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि ये कपल एक दूसरे से अलग हो गया है। किम शर्मा और हर्षवर्धन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहीं, जिनमें दोनों क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दिए थे। इसके बाद अब ब्रेकअप की खबरों से हर्षवर्धन और किम के फैन्स काफी हैरान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कपल के बीच कुछ वक्त से सब ठीक नहीं चल रहा था। किम और हर्षवर्धन के बीच झगड़ा हुआ था, इसी के बाद से दोनों ने अलग होने का मन बना लिया।
इस बारे में फिलहाल किम और हर्षवर्धन में से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है। लेकिन हर्षवर्धन के पीआर ने इस कपल के ब्रेकअप की बात को कन्फर्म किया है। आपको बता दें, साल 2017 में किम और हर्षवर्धन की मुलाकातों की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। इसी के बाद से खबरें सामने आईं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई मौकों पर इस कपल को साथ देखा गया। अकसर दोनों घूमते, लंच-डिनर डेट पर जाते दिखाई देते थे।
फिर सोशल मीडिया पर भी किम और हर्षवर्धन ने एक दूसरे के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं। यहां तक कि एक इंटरव्यू में हर्ष ने अपने रिलेशनशिप को खुलकर स्वीकार किया था। बताते चलें, साल 2017 में ही किम का तलाक हुआ था। किम ने कीनिया के बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी रचाई थी। इसके बाद दोनों का तलाक साल 2017 में ही हुआ था। किम क्रिकेटर युवराज सिंह को भी डेट कर चुकी हैं। देखें किम शर्मा की ये तस्वीरें:- (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं….)
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।