बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कियारा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। कपल ने अपनी बेटी सरायाह के साथ सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की, जिसके बाद उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। एक प्यारे से पोस्ट के साथ इंस्टाग्राम पर कपल ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया।

यह भी पढ़ें- कियारा-सिद्धार्थ की लव स्टोरी: ‘शेरशाह’ से पेरेंटहुड तक का खूबसूरत सफर

कपल ने एक कॉलेबोरेशन पोस्ट के जरिए इस खबर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- “एक बार फिर हमें ईश्वर ने सबसे अनमोल तोहफे से नवाजा है, हमारे दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गए हैं।” उन्होंने साथ में एक फोटो को भी पोस्ट किया। जिसमें एक्ट्रेस, सिद्धार्थ और उनकी बेटी सरायाह के हाथ पर बूटीज रखे हुए है। हालांकि इस पोस्ट में कपल ने ये नहीं बताया कि वे अपने दूसरे बच्चे का वेलकम कब करेंगे, यानी कि कोई डेट नहीं बताई है।

फैंस और उनके करीबी दोस्त उनके इस पोस्ट पर अपना प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। मुकेश छाबड़ा से लेकर शोभिता धुलिपाला तक, कई लोगों ने कपल को इस खुशखबरी के लिए बधाई दी। कई लोग हैरान भी हैं कि सिर्फ एक साल में एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं लेकिन इससे पहले दीपिका-रणवीर भी ये कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- ‘तबाही’ में छाई यश और कियारा की सिजलिंग कैमिस्ट्री, ‘टॉक्सिक’ के पहले गाने ने रिलीज होते ही मचा दिया बवाल

साल 2025 में कपल ने पहली बार प्रेग्नेंसी की खबर को साझा किया था। ऐसी ही एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए कपल ने लिखा था कि हमारी लाइफ में सबसे बड़ा तोहफा जल्द आ रहा है। कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत 15 जुलाई 2025 को किया था और उसका नाम सरायाह बताया था। जिसका मतलब गॉड की राजकुमारी होता है।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। अब उनकी शादी को तीन साल पूरे हो चुके हैं। शादी से पहले दोनों ने करीब 2-3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के तीन साल बाद अब कपल अपने दूसरे बच्चे के वेलकम के लिए तैयार है।