बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं। साल 2025 में कियारा और उनके पति एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी बेटी का स्वागत किया था। मां बनने के बाद कुछ समय काम से ब्रेक लेने के बाद कियारा अब फिर से बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। वो अब ‘टॉक्सिक’ फिल्म में नजर आने वाली हैं, उनके साथ यश लीड रोल में हैं।

ये फिल्म कियारा का तेलुगु डेब्यू है। हाल ही में ग्राजिया मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कियारा ने मां बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अब वह पहले से ज्यादा मजबूत और प्रोटेक्टिव हो गई हैं।

कियारा ने कहा, “मैं अब और ज्यादा टाइग्रेस बन गई हूं। अब जिंदगी को देखने का मेरा नजरिया पूरी तरह बदल गया है। ऐसा लगता है कि कुछ भी मायने नहीं रखता और उसी समय सब कुछ बहुत मायने रखता है।”

उन्होंने यह भी बताया कि शादी और मां बनने के बाद भी उनके और सिद्धार्थ के रिश्ते में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। दोनों पहले की तरह साथ में ट्रैवल करते हैं, फिल्में देखते हैं और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। कियारा ने कहा कि वे दोनों फिल्मों को एक दर्शक और कलाकार दोनों नजरियों से देखते हैं और उस पर चर्चा करना उन्हें बेहद पसंद है।

यह भी पढ़ें: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन में पहुंचे बोनी कपूर, इंटरनेशनल फिल्म सिटी पर बोले- रोजगार के नए दरवाजे खोलेगा प्रोजेक्ट

वहीं, फिल्म ‘टॉक्सिक’ की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने कियारा की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि फिल्म में ‘नादिया’ के किरदार के लिए कियारा उनकी पहली और इकलौती पसंद थीं। गीतू ने कहा, “कियारा की स्क्रीन प्रेजेंस बेहद मानवीय और प्रभावशाली है। कई बार सिनेमा लॉजिक से नहीं, बल्कि एक फीलिंग से शुरू होता है और कियारा को कास्ट करना भी ऐसा ही फैसला था।”

गीतू मोहनदास ने कियारा की प्रोफेशनलिज्म और डेडिकेशन की सराहना करते हुए कहा कि वह सिर्फ डायरेक्शन फॉलो नहीं करतीं, बल्कि किरदार की भावनाओं को गहराई से समझकर उसे जीती हैं। उन्होंने कहा, “उनकी मेहनत दिखावटी नहीं होती, बल्कि शांत, अनुशासित और ईमानदार होती है। वह किरदार को कैमरे के सामने आने से पहले ही अपने अंदर जीने लगती हैं।”

यह भी पढ़ें: ‘रणवीर सिंह तू क्या है यार’, पूरा थिएटर बुक करवाकर करण जौहर ने देखी Dhurandhar 2, आदित्य धर की तारीफों के बांधे पुल

डायरेक्टर ने यह भी खुलासा किया कि इस रोल के लिए कियारा को शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर खुद को काफी पुश करना पड़ा। “यह किरदार आसान नहीं था। इसमें भावनात्मक रूप से गहराई तक उतरना पड़ा। कई बार ऐसा लगा कि कैमरे के सामने एक एक्टर नहीं, बल्कि वही किरदार सांस ले रहा है। एक डायरेक्टर के लिए यह बेहद खास और जादुई पल होता है।” टॉक्सिक फिल्म में कियारा के किरदार और लुक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें…