बॉलीवुड में तमाम ऐसे सितारे हैं जो पहले लोअर मिडिल क्लास होते हैं, मगर उन्हें सफलता मिलती है और वो फिर न सिर्फ बड़े पर्दे पर राज़ करते हैं बल्कि अमीर भी हो जाते हैं। मगर आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताने वाले हैं जो बॉलीवुड के फिल्मी पर्दों पर चमकने से पहले भी अमीर थे, कई तो ऐसे भी हैं जो राजघराने से ताल्लुक रखते हैं।
कियारा आडवाणी
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बहुत अमीर परिवार से आती हैं। दक्षिण बॉम्बे में पली बढ़ीं कियारा आडवाणी की दोस्ती ईशा अंबानी से रही है और उनके माता-पिता सलमान खान और जूही चावला के दोस्त थे। उनके सौतेले परनाना अशोक कुमार थे। कियारा की मां जेनेवीव जाफरी की सौतेली मां भारती गांगुली, अशोक कुमार की बेटी थीं।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह भले ही खुद को आउटसाइडर कहें लेकिन वो बेहद अमीर परिवार से आते हैं। रणवीर सिंह सोनम कपूर और अनिल कपूर के दूर के रिलेटिव भी हैं। एक्टर बनने से पहले भी वो कई हाई-फाई बॉलीवुड पार्टी का हिस्सा बन चुके हैं।
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख बॉलीवुड में आने से पहले भी रितेश देशमुख बहुत अमीर थे। दरअसल रितेश महाराष्ट्र के पूर्व सीएम के बेटे हैं। वह एक राजनीतिक विरासत वाले एक अमीर परिवार से आते हैं। जिस वक्त वो फिल्मों में आएं उस वक्त उनके पिता महाराष्ट्र के सीएम थे।
किरण राव
किरण राव शाही परिवार से आती हैं। वह जे. रामेश्वर राव के शाही वंश से हैं जो तेलंगाना के वानापार्थी के राजा थे। किरण राव, अदिति राव हैदरी की ममेरी बहन हैं।
अदिति राव हैदरी
किरण राव की ममेरी बहन अदिति राव हैदरी भी शाही परिवार से हैं। अदिति राव हैदरी वानापार्थी के राजा जे. रामेश्वर राव के राजघराने से हैं। अदिति राव हैदरी के परदादा अकबर हैदरी साल 1869 से साल 1941 तक हैदराबाद के सीएम रह चुके हैं। अदिति के चाचा मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी असम के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
भाग्यश्री
सलमान खान के साथ ‘मैंने प्यार किया’ में नजर आ चुकी एक्ट्रेस भाग्यश्री भी शाही परिवार से आती हैं। उनके पिता सांगली, महाराष्ट्र के राजा थे।
अमृता पुरी
फिल्म ‘आयशा’ में सोनम कपूर के साथ नजर आ चुकी एक्ट्रेस अमृता पुरी भी काफी अमीर परिवार की हैं। अमृता पुरी के पिता एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक हैं।
चंकी पांडे
आप आश्चर्यचकित होंगे लेकिन यह बिल्कुल सच है। चंकी पांडे के माता और पिता दोनों ही हार्ट सर्जन थे। चंकी के पिता हार्ट प्रत्यारोपण करने वाले भारत के पहले डॉक्टरों की टीम में थे। चंकी पांडे के भाई भी एक बहुत अमीर बिजनेसमैन है।
डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया के पिता भी 50 के दशक में बॉम्बे के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन एक्टर बनने से पहले मशहूर कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन के पुत्र के रूप में जाने जाते थे। अमिताभ की मां गांधी जी से जुड़ी थीं, अमिताभ के माता और पिता दोनों ही समृद्ध परिवारों से थे।
अमृता सिंह
एक्ट्रेस अमृता सिंह की मां रुखसाना संजय गांधी की करीबी थीं। वहीं उनके पिता स्वर्गीय खुशवंत सिंह से संबंधित हैं। खुशवंत दिल्ली के सबसे अमीर आदमियों में से एक थे।
परवीन बाबी
मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी भी बेहद अमीर थीं, और जूनागढ़ के बाबी शाही परिवार से ताल्लुक रखती थीं।
तनुजा और नूतन
अभिनेत्री तनुजा और नूतन 40 के दशक की एक अमीर अभिनेत्री शोभना समर्थ की बेटियां थीं। तनुजा ने एक अमीर फिल्मी परिवार में शादी की।
नीलम कोठारी
बॉलीवुड अभिनेत्री नीलम कोठारी कीमती पत्थरों और हीरों का व्यापार करने वाले हांगकांग के एक बहुत अमीर परिवार से आती हैं।
आयुष शर्मा
बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा भी अमीर परिवार से आते हैं। उनके दादा सुख राम शर्मा 1996 में भारत के संचार मंत्री थे। आयुष ने सलमान की बहन अर्पिता से शादी की है।
उपेन पटेल
अभिनेता उपेन पटेल ब्रिटेन के एक बहुत अमीर भारतीय परिवार से आते हैं।
मनीषा कोईराला
अभिनेत्री मनीषा कोइराला नेपाल के बेहद प्रभावशाली कोइराला परिवार से आती हैं। मनीषा कोईराला के परिवार ने नेपाल को पीएम और मंत्री भी दिए हैं।