Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) देशभर की तमाम बेटियों के लिए उदाहरण पेश किया है। रोहिणी आचार्य ने अपने पिता, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को किडनी दान की है। कुछ देर पहले ही सिंगापुर के अस्पताल में लालू प्रसाद का किडनी ट्रांसप्लाट हुआ। रोहिणी के इस कदम को लेकर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने भी खूब तारीफ की है।
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने ट्विटर पर पिता और बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”बहन रोहिणी जो आपने किया उससे हर पिता आज गर्व महसूस कर रहा होगा। बेटी होना सौभाग्य की बात होती है, आज फिर से पूरी दुनिया इस बात की साक्षी बनी। आदरणीय श्री लालू यादव जी और बहन रोहिणी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।” उनकी पोस्ट पर कई यूजर्स रोहिणी की तारीफ कर रहे हैं।
चंदन यादव नाम के यूजर ने लिखा,”बहन रोहिणी,आपने जो किया उससे हर पिता को आज गर्व महसूस हो रहा होगा। बेटी होना सौभाग्य की बात है,आज फिर सारी दुनिया इस बात की गवाह बनी। आदरणीय श्री लालू यादव जी और बहन रोहिणी जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव रविवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे। रोहिणी को भी अस्पताल में जांच के लिए लाया गया था। उनकी जांच के बाद ही किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। रोहिणी ने ऑपरेशन से पहले ट्वीट कर लोगों से दुआएं करने को कहा था।
ऑपरेशन हो जाने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनकी कुशलता की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लालू प्रसाद और किडनी डोनेट करने वालीं रोहिणी के स्वस्थ होने की जानकारी दी।
आपको बता दें कि लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में ही रहती हैं। पिता की किडनी की बीमारी के लिए परेशान बेटी ने 12 अक्टूबर को पिता को किडनी ट्रांसप्लांट के सिलसिले में सिंगापुर बुलाया था। लालू प्रसाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती भी सिंगापुर गए थे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद और उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी।