खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन काफी खास होने वाला है। इस बार कुछ नए और पुराने खिलाड़ी इसमें दिखाई देने वाले हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस बात का ऐलान नहीं किया है कि शो कब देखने मिलेगा लेकिन एक प्रोमो सामने आ चुका है जिसमें बेहद खतरनाक स्टंट करते खिलाड़ियों को देखा जा सकता है। रुबीना दिलैक से लेकर जैस्मीन और गौरव को खतरनाक खतरों से खेलते नजर आए। रोहित शेट्टी इस प्रोमो में खिलाड़ियों की चिल्लाने की आवाजों पर जोरों से हसते दिखे।
यह भी पढ़ें- समय रैना ने महिला-विरोधी मजाक पर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में लगाई रोक, यूजर्स बोले- प्रणित मोरे सीख लें
खतरों के खिलाड़ी 15: रुबीना पर रेंगते सांप
‘खतरों के खिलाड़ी 1’5 का पहला प्रोमो सामने आया, रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना, जैस्मीन, फरहाना, ऑरी समेत सभी खिलाड़ी चीखते चिल्लाते दिखाई दिए। एक तरफ जहां रुबीना दिलैक के ऊपर रेंगते सांपों को देखा गया, तो दूसरी तरफ गौरव खन्ना करंट के झटकों से चीखते दिखे।
प्रोमो की शुरूआत ही रुबीना के स्टंट से होती है जिसमें उनके चेहरे पर खतरनाक सांप रेंगते दिखाई दिए। साफ देखा जा सकता है कि रुबीना की हालत खराब हो रही थी लेकिन एक्ट्रेस अपने डर से ऊपर आने की लगातार कोशिश करतीं नजर आई।
जैस्मीन भसीन को हेलिकॉप्टर से लटकाया
स्टंट्स की झलकियों में एक टास्क के दौरान विशाल आदित्य सिंह दर्द और डर से चीखते दिखाई देते हैं। वहीं दूसरे खतरनाक चैलेंज में जैस्मीन भसीन को हेलिकॉप्टर से बेहद ऊंचाई पर लटकाया जाता है, जहां वो घबराहट में जोर-जोर से चिल्लाती नजर आती हैं। दूसरी ओर, मुश्किल हालात का सामना करते हुए रुहानिका धवन की आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं।
कुल मिलाकर, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ इस बार ऐसे रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट्स लेकर आ रहा है, जिन्हें देखकर दर्शकों की भी सांसें थम सकती हैं। प्रोमो में कंटेस्टेंट्स कभी डर से चीखते, कभी घबराकर रोते नजर आते हैं, जबकि होस्ट रोहित शेट्टी पूरे मजे के साथ उनके रिएक्शन पर ठहाके लगाते दिखाई देते हैं।
कब टेलिकास्ट होगा शो खतरों के खिलाड़ी 15
बता दें कि अभी फिलहाल शो की टेलिकास्ट डेट का ऐलान नहीं किया गया है। खबरों की मानें तो, लाफ्टर शेफ्स 4 के फिनाले के बाद ये शो शुरू हो सकता है। शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में जारी है। इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को अपने टॉप 3 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अविनाश मिश्रा ने टॉप 3 में जगह बनाई है। वहीं फरहाना भट्ट और करण वाही ने कथित तौर पर ‘टिकट टू फिनाले’ जीतकर फिनाले की रेस में अपनी सीट पक्की कर ली है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
