रोहित शेट्टी का स्टंट शो लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से आने वाला है। जी हां! ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उसके बारे में मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है। कलर्स टीवी के ऑफिशियल हैंडल पर इस शो का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार गया एक धमाकेदार प्रोमो शेयर किया गया है। ये शो दो साल के बाद वापसी कर रहा है।
कलर्स टीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जल्द आ रहा है #KhatronKeKhiladi#KKK #KKK15” एक्शन से भरपूर यह सीरीज अपने अगले अध्याय के लिए तैयार है, हालांकि इसकी लॉन्च डेट अभी तक तय नहीं हुई है।
AI से बनाया गया शो का टीजर अपने जबरदस्त ग्राफिक्स के साथ शो को लेकर बड़ा हिंट दे रहा है। इस बार शो में खतरा और खतरनाक स्टंट और भी बढ़ने वाले हैं। टीजर में एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक के आगे बांधकर पहाड़ से घाटी में गिरते हुए दिखाया गया है।
बता दें कि रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का पिछला सीजन जो 14वां सीजन था, 2024 में आया था। लेकिन किन्हीं कारणों से 15वां सीजन आने में दो साल लग गए। लंबे अंतराल के कारण प्रशंसक निराश थे, खासकर इसलिए क्योंकि 2025 में नए सीजन की कोई घोषणा नहीं हुई थी।
यह भी पढ़ें: रोमांस, ब्रेकअप और रियलिटी: दशकों के साथ बदला बॉलीवुड में लव स्टोरी का चलन
अभिषेक बजाज हो सकते हैं प्रतियोगी
‘बिग बॉस 19’ के प्रतियोगी अभिषेक बजाज ने भी टीजर जारी होते ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी ली हैं, क्योंकि उनके फैंस ने उन्हें रियलिटी टीवी पर वापसी करते देखने की इच्छा व्यक्त की है, जिससे कयास लग रहे हैं कि वो इस शो का हिस्सा हो सकते हैं।
