साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर सामने आते ही ट्रेंड करने लगा और साथ ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गया। यूजर्स ने इस टीजर को देखने के बाद फिल्म ‘सदी का सबसे अश्लील टीजर’ कहना शुरू कर दिया था। दरअसल, इस टीजर में फिल्म की सभी एक्ट्रेसेस को पहला लुक दिखाया गया था। साथ ही एक्टर को भी फीमेल के साथ एक्शन सीन करते देखा गया था।

यह भी पढ़ें- ‘सिर्फ नाम बदला है और कुछ नहीं’, दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ की कहानी पर उठ रहे सवालों पर फिल्ममेकर और सिंगर का बयान

उसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में चर्चा बढ़ गई थी। अब इसी बीच एक्टर एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जब यश ने कहा था इस तरह का कोई भी रोमांटिक सीन करने से मना कर दिया था। अब यूजर्स उन्हें उनका पुराना नियम और वादा याद दिला रहे हैं।

‘केजीएफ’ से पैन-इंडिया स्टार बनने से पहले ही यश कन्नड़ सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुके थे। ‘गूगली’, ‘गजकेसरी’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों की बदौलत उन्हें ‘रॉकिंग स्टार’ का खिताब मिला। इन फिल्मों की सफलता के बाद वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में भी शामिल हो गए थे। उस समय उन्होंने एक्टर रमेश अरविंद के टॉक शो वीकेंट विद रमेश में एक बयान दिया था।

रॉकिंग स्टार ने बताया था कि उन्हें पर्दे पर रोमांटिक सीन करते हुए काफी असहजता महसूस होती है। एक्टर ने कहा “जब लोग मेरी रोमांटिक सीन्स की तारीफ करते हैं, तो मुझे खुद हैरानी होती है। ऐसे सीन शूट करते समय मैं काफी घबरा जाता था। सिर्फ राधिका ही नहीं, बल्कि सेट पर मौजूद कई लोग भी मुझे देखकर हंसने लगते थे, क्योंकि मैं रोमांटिक सीन करते वक्त बेहद नर्वस हो जाता था।”

यह भी पढ़ें- Alpha Box Office Collection Day 1: यशराज फिल्म्स के स्पाई वर्स की सबसे धीमी ओपनिंग वाली फिल्म, पहले दिन कितने करोड़ कमाए

इस बात को पूरा करते हुए एक्टर का कहना था, “मैं आज भी इसी सोच पर कायम हूं। अगर मैं किसी सीन को अपने माता-पिता के साथ बैठकर सहजता से नहीं देख सकता, तो मैं उसे करने से बचता हूं। मेरा मानना है कि ऐसे सीन कई दर्शकों को भी असहज महसूस करा सकते हैं।”

अब सोशल मीडिया पर एक्टर का ये इंटरव्यू धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, यूजर्स उन्हें उनकी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ का उदाहरण देकर सवाल कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में काफी सारे रोमांटिक सीन्स और इंटिमेट सीन्स को शामिल किया गया है। फैंस उन्हें देखकर हैरान है क्योंकि इस फिल्म में एक्टर ने काफी बोल्ड सीन दिए हैं। यूजर्स ने फिल्म के बारे एक्स पर अपना रिएक्शन देते हुए इसे ए अभद्र फिल्म का टैग दे दिया है। उनका कहना ये भी रहा कि उन्होंने यश से इस तरह की फिल्म की उम्मीद नहीं की थी।

फिल्म में उनके अलावा नयनतारा, कियारा अडवानी, हुमा कुरैशी, रुक्मिनी वसंत और तारा सुतारिया भी मौजूद हैं। फिल्म ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और ये फिल्म पैन इंडिया रिलीज की जाएगी।