पुणे का केतन हत्याकांड मामला इस समय काफी चर्चा में है। 18 जून को कथित तौर पर केतन अग्रवाल को लोहागढ़ फोर्ट से धक्का दे दिया गया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। उनकी मंगेतर सिया गोयल और उनके कथित बॉयफ्रेंड चेतन पर इस हत्या के आरोप है।

इस मामले में कई खुलासे सामने आ चुके हैं और कई सेलेब्स ने अपनी राय रखी है। एक्ट्रेस हिना खान के बाद अब सोशल मीडिया पर केतन की हत्या पर दुख जताते हुए एक्ट्रेस कंगना रनौत का रिएक्शन भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें- ‘अकेले में बताना था’, शादीशुदा महिला फैन ने किया प्यार का इजहार, शाहरुख खान का जवाब हुआ वायरल

कंगना रनौत का केतन मर्डर केस पर बयान

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर इस मर्डर केस के बारे में अपनी राय रखते हुए लिखा, ‘इन दिनों आप फैमिली और घर को देखकर बच्चों के संस्कार का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। ज्यादा जरूरी ये है कि आखिर ये सब प्रोग्राम कौन कर रहा है। किसके साथ वो अपना समय बिता रहे है। कौन उन्हें इंफ्लुएंस कर रहा है, सोशल मीडिया, एआई या समाज…’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘माता-पिता को हर बात के लिए जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। आज लोग ऐसी जिंदगी जी रहे हैं, जहां वो अपनी एक ऐसी छवि बनाने में लगे हैं, जिसे समाज पसंद करे। उनके लिए यह ज्यादा मायने रखता है कि दुनिया उन्हें किस नजर से देखती है, बजाय इसके कि वे अंदर से कैसा महसूस करते हैं या वास्तव में कौन हैं। ऐसे में बच्चों के किसी भी कदम या गलती के लिए परिवार को दोष देना सही नहीं है।’

हिना खान ने रखी थी केतन मर्डर केस पर राय

कंगना रनौत समाज से जुड़े ऐसे मामलों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने इस मामले में भी दो टूक बात करके अपने विचार साझा किए। इससे पहले इस केस पर एक्ट्रेस हिना खान का बयान भी सामने आया था। एक्ट्रेस का कहना था कि ‘एक ईमानदारी से की गई बातचीत एक शख्स की जान बचा सकती थी।’

उनका कहना था कि ‘सिया शादी से मना करके पीछे हट सकती थी लेकिन उसने नहीं किया। सच कबूल करने से ज्यादा किसी की जिंदगी खत्म कर देना ज्यादा आसान हो गया है।’

यह भी पढ़ें- फरहा नाज से शादी के लिए दारा सिंह ने किया था मना, विंदू को सालों बाद याद आई पिता की चेतावनी

कथित आरोपी सिया गोयल की मां का बयान

बता दें कि सिया गोयल पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर लोहागढ़ फोर्ट से करीब 400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का दे दिया था। इस मामले में आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल ने कहा कि ‘अगर उनकी बेटी दोषी साबित होती है, तो उसे भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘अगर इस मामले में मेरी बेटी की भी गलती है, तो उसे बिल्कुल नहीं बख्शा जाना चाहिए। अगर वह दोषी पाई जाती है, तो उसे भी उसी खाई में फेंक देना चाहिए, जहां केतन को फेंका गया था।’