‘अग्ली’, ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘बॉम्बे वेलवेट’ जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक अनुराग कश्यप अब अपनी नई मूवी ‘कैनेडी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रविवार को तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसका ट्रेलर रिलीज किया, जिसे देख कर साफ पता चला कि यह डार्क थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसमें सनी लियोन और राहुल भट्ट की जोड़ी नजर आएगी। बता दें कि इस मूवी ने इंटरनेशनल लेवल पर खूब तारीफें बटोरी थीं।

अब लगभग तीन साल बाद अनुराग कश्यप की यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में ‘कैनेडी’ के लिए लोगों ने 7 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाई थीं। अब देखना होगा कि भारत में लोगों को यह कितना पसंद आती है। चलिए जानते हैं कि इसके ट्रेलर में क्या दिखाया गया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट क्या है।

यह भी पढ़ें: 20 साल में तैयार हुई थी 2 घंटे 41 मिनट की फिल्म की स्क्रिप्ट, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है मौजूद

क्या दिखाया गया है ट्रेलर में

ट्रेलर की शुरुआत एक बैकग्राउंड आवाज के साथ होती है, जो कहता है कि मेरा नाम उदय शेट्टी है। पिछले 6 सालों में मैंने इतने लोगों को जान से मारा है कि गिनती भी याद नहीं। इसके बाद राहुल भट्ट की एंट्री होती है, जो किसी शख्स की जान लेते हुए नजर आते हैं। फिर ट्रेलर में भरपूर डार्क थ्रिलर देखने को मिलता है। दरअसल, राहुल ने इसमें पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है।

जिसे मरा हुआ समझ लिया जाता है। हालांकि, उस पुलिस ऑफिसर को इसकी परवाह नहीं, क्योंकि वह भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ काम करता है। राहुल का किरदार चुपचाप रात के अंधेरे में अपराध की गलियों में निकलता है और जुर्म-हत्याओं को अंजाम देता है। इस फिल्म की कहानी बदले पर आधारित है।

‘कैनेडी’ में है भरपूर थ्रिलर

अनुराग कश्यप डार्क थ्रिलर फिल्में बनाने के लिए ही जाने जाते हैं। इससे पहले भी उनकी कई फिल्मों में इसी तरह से खून खराबा और मारधाड़ देखने को मिली है। ऐसे में ‘कैनेडी’ में भी यह सब न हो, ऐसा कैसा हो सकता है।

ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म

बता दें कि ‘कैनेडी’ इसी महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर होने वाला है। जी5 के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका एक पोस्ट भी शेयर किया गया था, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सिस्टम ने ‘कैनेडी’ को एक हथियार बनाया था, पर यह वो हथियार है, जो सिस्टम से नहीं अपनी मर्जी से चलता है।” यह मूवी 20 फरवरी स्ट्रीम होने वाली है।

यह भी पढ़ें: जब रेखा के साथ रिश्ते की अफवाहों पर बोले अमिताभ बच्चन, बयान ने मचा दी थी हलचल