माधुरी दीक्षित जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति मराठी’ को होस्ट करती नजर आएंगी। इससे पहले वह अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ में हॉट सीट पर पहुंचीं। वहां बिग बी ने एक्ट्रेस से माफी मांगी, जिसे सुनने के बाद एक्ट्रेस भी हैरान रह गईं। दरअसल, वह कोई सीरियस माफी नहीं बल्कि हंसी-मजाक में की गई एक बातचीत का हिस्सा थी।
यह भी पढ़ें- KBC 18: ‘हम गोली मार देते उसे’, अमिताभ बच्चन का आतंकवादी कसाब पर बयान, उज्ज्वल निकम की बात सुन हुए हैरान
माधुरी से मांगी अमिताभ बच्चन ने माफी
एपिसोड के टेलीकास्ट से पहले सोनी टीवी ने इसके दो मजेदार प्रोमो जारी किए हैं, जिनमें माधुरी और अमिताभ के बीच की दिलचस्प बातचीत देखने को मिल रही है।
पहले प्रोमो में अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित से उनके आइकॉनिक गाने ‘एक दो तीन’ के स्टेप्स कॉपी करने के लिए मजाकिया अंदाज में माफी मांगते नजर आए। अमिताभ ने कहा, “एक बार हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी। एक फिल्म थी, उसमें हमने ऐसे एक-दो-तीन किया था।” इतना कहते हुए उन्होंने माधुरी के मशहूर डांस स्टेप को दोहराकर भी दिखाया।
अमिताभ बच्चन भी अपने डांस को देखकर शरमाए
अमिताभ की यह बात सुनकर माधुरी भी मजाक के मूड में आ गईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “हम भी दिखा दें?” इसके बाद स्क्रीन पर अमिताभ का एक पुराना वीडियो चलाया गया, जिसमें वह अपनी 1989 की फिल्म ‘तूफान’ के एक सीन में ‘एक दो तीन’ के मशहूर स्टेप्स करते दिखाई दिए।
वीडियो खत्म होते ही सेट पर मौजूद दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे। खुद अमिताभ बच्चन भी अपनी इस पुरानी क्लिप को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। माधुरी और अमिताभ की यह मजेदार बातचीत अब प्रोमो में खूब पसंद की जा रही है। हालांकि दर्शकों के लिए अभी इसका पूरा एपिसोड आना बाकी है लेकिन प्रोमो देखने के बाद ही दर्शक काफी एक्साइटमेंट नजर आ रही हैं।
अमिताभ भी अपना पुराना वीडियो देख कर शर्म के मारे लाल होते दिखाई दिए। उन्होंने भी अपना वीडियो देखने के बाद अपना मुंह छिपा लिया।
यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन को आज भी है इस बात का पछतावा, बोले- ‘मुझे दुख होता है मैंने क्यों नहीं सीखा’
माधुरी ने हॉट सीट पर बैठे-बैठे किया शानदार डांस
बॉलीवुड में माधुरी को एक्सप्रेशन क्वीन कहा जाता है। एक्टिंग के अलावा वह अपने शानदार डांस के लिए सिनेमा जगत में जानी जाती हैं। कौन बनेगा करोड़पति 18 के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में माधुरी दीक्षित ने ‘देवदास’ की चंद्रमुखी बनकर सभी का दिल जीत लिया।
अमिताभ भी हुए हैरान
‘काहे छेड़ मोहे’ गाना बजते ही उन्होंने हॉट सीट पर बैठे-बैठे शानदार डांस किया। उनकी अदाओं ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, जबकि अमिताभ बच्चन ने तारीफ करते हुए कहा, “क्या बात है, इनक्रेडिबल माधुरी जी!” इसमें कोई शक नहीं कि बिग बी भी माधुरी को इस अंदाज में देख काफी हैरान और खुश हो गए।
