दिव्यांका-विवेक बने कपल तो इस टीवी सीरियल की टीम ने अनोखे अंदाज में दी बधाई, देखें
दिव्यांका और विवेक ने शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। 10 जुलाई को चंडीगढ़ में शादी का रिसेप्शन होगा।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अब पति-पत्नी बन चुके हैं। टीवी जगत की इस मशहूर जोड़ी ने शुक्रवार रात को फेरे लिए। इस दौरान दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्ते मौजूद थे। कलर्स के शो ‘कवच’ की टीम ने दोनों को शादी की बधाई दी। कवच की पूरी टीम ने बधाई के लिए स्पेशल वीडियो बनाया ओर इसे सोशल मीडिया पर डाला।
A photo posted by DivEk (@divekslays) on
दिव्यांका और विवेक ने शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। 10 जुलाई को चंडीगढ़ में शादी का रिसेप्शन होगा। वहीं 14 जुलाई को मुंबई में पार्टी दी जाएगी। शादी भोपाल में आयोजित हुई। रिसेप्शन के दौरान अपनी पोशाक के बारे में बताया, ”मैं लाल रंग की पोशाक पहनूंगी। क्योंकि भारतीय दुल्हनें ऐसे ही कपड़ें पहनती हैं। साथ ही यह कलर मुझे सूट भी करता है।”

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App