एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने पहली बार अपने लिए हुई ऑनलाइन ट्रलिंग पर जवाब दिया है। उन्होंने बॉडी शेमिंग और सोशल मीडिया ट्रोल्स पर जवाब देते हुए कहा कि हमें अपना चीयरलीडर खुद बनना चाहिए। लोग क्या कहेंगे इस बात पर ध्यान कम देना चाहिए क्योंकि ये बातें आपके मन को अंदर से परेशान कर देती हैं। हाल ही में कैटरीना अपने ब्यूटी ब्रांड के प्रमोशन और यूके एनिवर्सरी के लिए लंदन पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी बात रखी।
यह भी पढ़ें- बेटे विहान के साथ कैटरीना कैफ को खुश देखकर विक्की कौशल बोले- जिंदगी पूरी लगती है
कैटरीना कैफ कै स्टाइलिश लुक
कैटरीना कैफ अपने स्टाइलिश चॉकलेट ब्राउन धोती स्टाइल पैंट और सूट पहने बॉस लेडी लुक में नजर आईं। उनका यह लुक काफी क्लासी और एलिगेंट था। 8 अक्टूबर को कैटरीना लंदन पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने ब्यूटी ब्रांड (के ब्यूटी) के यूके में एक साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस दौरान उनसे सोशल मीडिया पर आत्मविश्वास और लोगों की आलोचनाओं को लेकर उनकी राय पूछी गई।
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना का बयान
यह सवाल ऐसे समय में आया है, जब कुछ हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने प्रेग्नेंसी के बाद उनके बढ़े हुए वजन को लेकर बॉडी-शेमिंग की थी। ऐसे में कटरीना का आत्मविश्वास और दूसरों की जजमेंट को लेकर नजरिया चर्चा का विषय बन गया है।
एक्ट्रेस ने यहां इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘लोगों को सोशल मीडिया पर कही जाने वाली बातों से अपने आत्मविश्वास और खुद की नजरों में अपनी अहमियत को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए। क्योंकि सोशल मीडिया पर हर किसी की अपनी राय होती है।’
‘कोई महिला बच्चा पैदा करे या नहीं, उसका वजन बढ़े या घटे, वह कुछ भी करे, लोग सोशल मीडिया पर उसे सलाह देने से पीछे नहीं हटते।’
सोशल मीडिया पर कमेंट्स को करें नजरअंदाज
एक्ट्रेस का कहना है, ‘अगर हम हर किसी की बात सुनकर उसके हिसाब से चलने लगेंगे, तो हम अपनी जिंदगी के फैसले खुद नहीं ले पाएंगे। इसलिए हमें दूसरों की राय से ज्यादा खुद की पसंद और फैसलों पर ध्यान देना चाहिए।’
यह भी पढ़ें- कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों को परिणीति चोपड़ा ने बताया जाहिल, बोलीं- पोस्टपार्टम महिलाओं को…
कैटरीना कैफ ने कहा कि जब भी वह सोशल मीडिया पर अपने बारे में कोई बुरी बात या आलोचना पढ़ती हैं, तो वह उसे नजरअंदाज कर देती हैं। उनका कहना है कि अगर वह लोगों की बातों के हिसाब से चलने लगेंगी, तो उनके मन में डर बैठ जाएगा और वह अपनी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाएंगी।
फैंस को दी नसीहत
कैटरीना ने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि हमें खुद को जैसा हम इस समय हैं, वैसा ही स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘जिंदगी के अलग-अलग समय और परिस्थितियों में हम बदलते रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम खुद को स्वीकार करें और खुद से प्यार करना सीखें।’
