बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के लिए इस साल की होली बेहद खास रही। मां बनने के बाद यह उनकी पहली होली थी, जिसे उन्होंने पूरे परिवार के साथ बड़े ही प्यार और उत्साह के साथ मनाया। कैटरीना ने सोशल मीडिया पर होली सेलिब्रेशन की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।
तस्वीर में कटरीना अपने पति विक्की कौशल के साथ पूल के पास खड़ी नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरों पर रंग लगा हुआ है और मुस्कान साफ बता रही है कि यह दिन उनके लिए कितना खास है। उनके साथ तस्वीर में कैटरीना के देवर यानी विक्की के भाई सनी कौशल भी हाथ में पिचकारी लिए मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ कैटरीना की बहन इज़ाबेल कैफ भी हैं।
कैटरीना ने इस खूबसूरत तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “होली की हार्दिक शुभकामनाएं” और साथ में अलग-अलग रंग के हार्ट इमोजी भी बनाए। इसके अलावा इसाबेल ने भी पूल पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर कर इस दिन की झलक फैंस के साथ शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: शुरू हुई बॉलीवुड सेलेब्स की होली: रणबीर कपूर से सोहा अली खान तक, बच्चों के साथ रंग में रंगे नजर आए ये स्टार्स
कटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित Six Senses Fort Barwara में शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया था और सीधे शादी की तस्वीरों के जरिए फैंस को सरप्राइज दिया था।
शादी में करीब 120 मेहमान शामिल हुए थे, जिनमें फिल्म इंडस्ट्री से नेहा धूपिया, अंगद बेदी, कबीर खान, मिनी माथुर, शरवरी वाघ और मालविका मोहन समेत कुछ सितारे शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें: Bollywood Holi Playlist 2026: ‘बलम पिचकारी’ से लेकर ‘रंग बरसे’ तक, ये बॉलीवुड प्लेलिस्ट बढ़ाएगी होली पार्टी की रौनक
चार साल बाद घर आया नन्हा मेहमान
शादी के चार साल बाद, 7 नवंबर 2025 को इस कपल ने अपने पहले बच्चे, बेटे विहान का स्वागत किया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, “हमारे जीवन में खुशियों का पिटारा आ गया है। अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं।” मां बनने के बाद कटरीना की यह पहली होली थी, इसलिए यह जश्न और भी खास बन गया।
वर्क फ्रंट पर क्या है अपडेट?
काम की बात करें तो कटरीना आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म मैरी क्रिस्मस में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया था और इसमें उनके साथ विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन ओटीटी पर इसे दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली। फिलहाल कटरीना ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।
