करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। साल 2026 में करवाचौथ 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा। इस बार मनोरंजन जगत की कुछ अभिनेत्रियों के लिए यह त्योहार खास होने वाला है, क्योंकि शादी के बाद वे पहली बार करवाचौथ मनाने जा रही हैं।
अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना
टीवी अभिनेत्री अश्लेषा सावंत और अभिनेता संदीप बसवाना लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों को टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में साथ देखा गया था। दोनों करीब 23 साल से एक दूसरे के साथ थे, लेकिन उन्होंने पिछले साल नवंबर में एक दूसरे के साथ शादी की। अब फैंस को उनके पहले करवाचौथ का इंतजार है।
सारा खान और कृष पाठक
टीवी अभिनेत्री सारा खान ने कृष पाठक के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। कृष अभिनेता सुनील लहरी के बेटे हैं, जिन्हें रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका के लिए जाना जाता है। शादी के बाद सारा के लिए करवाचौथ खास हो सकता है। दोनों ने पिछले साल अक्तूबर में कोर्ट मैरिज की थी और दिसंबर में उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी।
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन
एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने 10 और 11 जनवरी को सिंगर स्टेबिन बेन से शादी की थी। दोनों ने पहले क्रिश्चियन वेडिंग की थी और अगले दिन उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी।
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर
अंशुला कपूर ने 6 जुलाई 2026 को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड स्क्रीन राइटर रोहन ठक्कर के साथ शादी की थी। इस कपल ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड में सात फेरे लिए थे। इनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा नए सेलिब्रिटी जोड़ों में से एक हैं। दोनों ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी की थी। दोनों ने पहले तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की थी और फिर इनकी शादी रश्मिका के परिवार की परंपरा के अनुसार कोडवा रिवाज से हुई।
इसके बाद कपल ने 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। हालांकि तेलुगु समुदाय की महिलाएं करवाचौथ नहीं मनातीं, लेकिन उनमें अटला तद्दे नाम का पारंपरिक त्योहार होता है। जो करवाचौथ से एक दिन पहले यानी 28 अक्तूबर को मनाया गया।
