बॉलीवुड स्टार्स से लेकर TV स्टार्स तक सेलेब्स ने ऐसे मनाया करवा चौथ, देखें तस्वीरें
Karwa Chauth 2018 (Karva Chauth 2018): शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पति राज के साथ, अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ, सोनम कपूर आनंद आहूजा के साथ करवाचौथ के व्रत की तैयारियां करती दिखीं। इन स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से करवाचौथ स्पेशल पिक्स भी फैन्स के साथ शेयर कीं।

Karwa Chauth 2018: बॉलीवुड से लेकर टीवी के सभी शादीशुदा सितारों ने करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पति राज के साथ, अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ, सोनम कपूर आनंद आहूजा के साथ करवाचौथ के व्रत की तैयारियां करती दिखीं। इन स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से करवाचौथ स्पेशल पिक्स भी फैन्स के साथ शेयर कीं।
इसके अलावा टीवी के सितारों ने भी करवाचौथ अपने अंदाज में मनाया। दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ लाल साड़ी और गजरा पहने दिखाई दीं। दिव्यांका ने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से शेयर की। तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। दिव्यांका और विवेक एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने भी करवाचौथ पर अपने घर में पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी से पहले करवाचौथ पूजन किया गया था। इस पूजा में बी-टाउन की कई सेलेब्स शामिल हुई थीं। रवीना टंडन, रीमा जैन, नीलम अनुष्का और शिल्पा जैसे कई स्टार्स ने यहां पूजा की और फिर पार्टी एंजॉय की, देखें तस्वीरें:-















एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी चांद का इंतजार करते हुए




Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App