अभिनेत्री करिश्मा कपूर मंगलवार को डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में जज के तौर पर नजर आईं। इस मौके पर वह अपने साथी जज गीता कपूर, टेरेंस लुईस और जावेद जाफरी के साथ सेट के बाहर पैपराजी के सामने पोज देती दिखीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को गलत एंगल से फोटो खींचने के लिए डांटा।
कुछ फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें ले रहे, जिससे वह अनकंफर्टेबल हो गईं। उन्होंने जाते-जाते पैपराजी को साफ तौर पर कहा कि वे ज्याजा जूम न करें और इसके बाद वह अंदर चली गईं।
उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने करिश्मा के इस रिएक्शन का समर्थन किया और कहा कि सेलेब्स की प्राइवेसी का सम्मान होना चाहिए।
यह पहली बार नहीं है जब पैपराजी के ऐसे व्यवहार पर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों ने इस तरह की असहज करने वाली तस्वीरें क्लिक किए जाने पर नाराजगी जताई है, और कुछ ने तो पैपराजी को सीधे तौर पर फटकार भी लगाई है।
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 क्लाइमैक्स: 500 लीटर पेट्रोल से हुआ था असली धमाका, बिना CGI के शूट हुआ था ब्लास्ट सीन
दरअसल पहले करिश्मा ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिया और जब वो वापस जाने लगीं तो उन्होंने पैपराजी से ज्यादा जूम नहीं करने को कहा। उनके वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं।
यह भी पढ़ें: संजय दत्त की ‘खलनायक रिटर्न्स’ से सुभाष घई ने बनाई दूरी, बोले- मेरे जैसा कोई नहीं बना सकता
यह वीडियो रेडिट पर वायरल हो गया, जहां कई लोगों ने करिश्मा का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, “यह वाकई घटिया और अपमानजनक है। ऐसे लोगों को जया बच्चन जैसा रिएक्शन मिलना चाहिए।” दूसरे ने कहा, “अगर महिलाओं को यह बात जोर से कहनी पड़ रही है, तो यह समाज में फैली गंभीर गलत सोच को दिखाता है।” एक अन्य यूज़र ने लिखा, “यह वाकई दुखद है।”
