बॉलीवुड में बेबो के नाम से करीना कपूर जानी जाती हैं। सैफ अली खान के साथ उनकी जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं, और दोनों पार्टनर पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। बी टाउन के परफेक्ट कपल की लिस्ट में दोनों का नाम सबसे ऊपर शामिल किया जाता है। करीना अपनी अपकमिंग मूवीज और प्रोजेक्ट्स को लेकर हमेशा सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं, लेकिन अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह अपनी लाइफ में रियल हीरो पति सैफ अली खान को नहीं मानती हैं।
करीना कपूर बेबाकी के साथ अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक हालिया बयान आ गया है, जिसमें उन्होंने साफ किया है कि उनका रियल लाइफ हीरो कौन हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी स्टेटमेंट में सैफ अली खान को जिंदगी का रियल हीरो नहीं बतायाहै, और इस वजह से ही उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
करीना कपूर खान की लाइफ का रियल हीरो कौन हैं
बी टाउन की पॉपुलर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में जी न्यूज के एक कार्यक्रम में बातचीत करते हुए अपनी रियल लाइफ की हीरो के नाम का खुलासा किया। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरी लाइफ में हीरोज तो अक्सर चेंज होते रहते हैं। स्क्रीन पर ऐसा अक्सर होता है कि हर फिल्म में अलग-अलग हीरोज होते हैं। लेकिन मेरी असल जिंदगी के दो हीरोज हैं, जो मैं गर्व से कहना चाहती हूं, वो मेरे मरते दम तक नहीं बदलेंगे। वो हीरो मेरे दोनों बेटे हैं। वो मेरे सुपरहीरो हैं, क्योंकि बच्चे पैरेंट्स की ताकत देने का काम करते हैं, और वही मेरे रियल लाइफ हीरोज हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मैंने नहीं मारा वो AI था…’ एंगेज्ड सीजन 2 में एल्विश यादव ने मैक्सटर्न को थप्पड़ मारने पर दिया रिएक्शन, वीडियो वायरल
करीना कपूर ने आगे यह भी बताया कि उन्होंने अपने बच्चों से बहुत कुछ सीखा है। पहले तो उन्होंने अपने बड़े बेटे से मां बनना सीखा है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनका बड़ा बेटा 10 साल का हो गया है, और इस दौरान उन्होंने बहुत कुछ बतौर मां सीखा है।
