करीना कपूर ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म, तो ट्विटर पर यूं आ रहे फैन्स के रिएक्शन
बॉलीवुड की डीवा एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद फैन्स और सेलेब्रिटीज के सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने बेटे को जन्म दिया है। तैमूर अली खान के बाद यह करीना और सैफ अली खान का दूसरा बच्चा है। इसी के साथ तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी बड़े भाई बन गए हैं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर को शनिवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने रविवार सुबह अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी फैन्स के साथ-साथ सेलेब्रिटीज के भी लगातार रिएक्शन आ रहे हैं।
करीना कपूर और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को लोग दोबारा माता-पिता बनने की बधाइयां दे रहे हैं। ट्विटर पर तो करीना कपूर और तैमूर के हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं। करीना कपूर के दोस्त और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने उन्हें बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके अलावा रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने भी करीना कपूर को बेटे के जन्म पर बधाई देते हुए पोस्ट शेयर की है।
वहीं, फैन्स भी करीना के दूसरे बच्चे को लेकर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ करीना कपूर के दूसरे बच्चे को लेकर तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी पर मीम्स भी बना रहे हैं।
अनमोल नाम के एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “करीना कपूर ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। करीना का यह दूसरा बच्चा है, तो वहीं सैफ अली खान का चौथा। दोनों मां और बेटा सुरक्षित हैं। कपूर और खान परिवारों को बधाई।”
बता दें, एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) प्रेग्नेंसी के दौरान अपना बेबी बंप फ्लांट करती नजर आ जाती थीं। इस दौरान वह अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर साझा भी कर रही थी। दूसरी बार मां बनने को लेकर करीना काफी एक्साइडिट थीं, यह उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भी साफ तौर पर देखा जा सकता था।
गौरतलब है कि करीना कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी पिछले साल अगस्त में दी थी। सैफ अली खान और करीना कपूर ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में यह बात फैन्स के साथ साझा की थी। बता दें, करीना और सैफ ने साल 2012 में अपने कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच शादी रचाई थी। जिसके बाद 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था।