टीवी एक्टर करण पटेल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। ‘ये हैं मोहब्बतें’ सीरियल से उन्हें लोगों के बीच पहचान मिली। इन दिनों वह फराह खान के रियलिटी शो द 50 की वजह से सुर्खियों में हैं। कलर्स टीवी के इस शो से उनके बाहर होने के दावे भी लगातार किए जा रहे हैं। इस बीच करण पटेल के एक टैटू पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके बारे में पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। आइए जानते हैं कि यूजर्स इस बारे में क्या कुछ कह रहे हैं।
द 50 शो से करण पटेल का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके हाथ पर अल्लाह शब्द साफतौर पर लिखा नजर आ रहा है। बता दें कि टैटू एक्टर की कोहनी पर है, और इसमें अरबी भाषा में अल्लाह लिखा हुआ है। एक्टर की बॉडी पर ओम और क्रॉस का टैटू भी है। सोशल मीडिया पर एक इन्फलुएंसर ने करण पटेल की आलोचना करते हुए कहा कि वे अल्लाह के टैटू को गलत जगहों पर लेकर जाते होंगे। दूसरे ने लिखा, मैं यही सोच रहा हूं कि ये इस टैटू को लेकर क्लब या पार्टी में भी जाते होंगे।
करण पटेल टैटू के बारे में कर चुके हैं बात
टीवी एक्टर करण पटेल अपने शरीर पर बने टैटू के बारे में पहले बात कर चुके हैं। उनका कहना था कि टैटू पूरी जिंदगी आपके साथ रहते हैं। इस वजह से उन्होंने ये प्रतीक चुने, क्योंकि उनका मानना है कि इंसानियत सभी धर्मों से ऊपर है। एक्टर की वाइफ अंकिता भार्गव ने 2016 में इंडिया फोरम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि करण सभी धर्मों में विश्वास रखते हैं। उनका यह मानना है कि भगवान एक है, और प्यार सबसे ऊपर है। इस वजह से उनके हाथों पर यह प्रतीक बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: लंबे ब्रेक के बाद फिर लौट रहा रोहित शेट्टी का स्टंट शो, AI प्रोमो देख खुश हुए फैंस
करण पटेल की वायरल पोस्ट पर लोग हैरानी जाहिर करते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अगर आप करण को नहीं जानते हैं, तो बता दें कि वह टीवी के कई रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुके हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा उनके टीवी शोज को पसंद किया गया है।
