रिएलिटी शो स्टार और एक्टर करण कुंद्रा अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह बिग बॉस 15 विनर और नागिन फेम तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं। अपनी गर्लफ्रेंड के लिए उनकी इज्जत देख फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। एक बार फिर वह अपनी एक हरकत के लिए तारीफ बटोर रहे हैं। दरअसल करण इन दिनों ‘इश्क में घायल’नाम के सुपरनैचुरल शो के प्रमोशन में लगे हैं।
हाल ही में वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा था, उन्हें अजान की आवाज आई और उन्होंने सबको कहा शांत कर दिया और खुद भी खामोश हो गए। उन्होंने कहा अजान हो रही है और उन्होंने सभी को अनुरोध किया कि वह भी शांत हो जाएं। करण के इस अंदाज की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि करण अपने आने वाले शो ‘इश्क में घायल’ में एक वेयरवोल्फ के किरदार में देखेंगे। एक्टर के एक करीबी सूत्र ने यह बताया कि वह हर एपिसोड कितना चार्ज कर रहे हैं। इस सीरियल के लिए वह जो फीस चार्ज कर रहे हैं, उसके बाद वह टीवी के सबसे महंगे स्टार्स की गिनती में शामिल होते हैं। सूत्र के मुताबिक करण जबरदस्त फीस चार्ज कर रहे हैं, हर एपिसोड के लिए उन्हें 12 लाख रुपये दिए जाएंगे।
शो इश्क में घायल के बारे में अधिक बात करे तो गश्मीर महाजनी और रीम शेख उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे। इस महीने की शुरुआत में जारी किए गए शो के प्रोमो से पता चला कि करण वीर नाम के एक वेयरवोल्फ की भूमिका निभाएंगे। वह शो की शूटिंग कर रहे हैं और इस रोमांचक शो के बारे में और अपडेट्स का इंतजार है। अभिनेता के लिए 2022 शानदार रहा, जिसमें उनके म्युजिक वीडियो और कई अन्य रिलीज हुए।
करण कुंद्रा बिग बॉस 15 का हिस्सा थे, जहां उनकी मुलाकात लेडी लव तेजस्वी से हुई। दोनों के बीच बिग बॉस में ही प्यार पनपने लगा था और शो के अंत तक दोनों ने इसका इजहार कर दिया। शो से बाहर आने के बाद वह अक्सर साथ में दिखाई देते हैं। दोनों के परिवार भी एक दूसरे से मुलाकात करते रहते हैं।