टीवी के चर्चित कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने जब से सगाई की है, तभी से दोनों काफी सुर्खियों में हैं। नेटफ्लिक्स पर आए शो ‘देसी ब्लिंग’ में करण ने तेजस्वी को प्रपोज किया था। अब एक्टर ने अपनी सगाई से जुड़ी एक बात साझा की है। एक्टर ने बताया है कि उनकी सगाई करीब एक साल पहले हो चुकी थी लेकिन शो की वजह से उन्होंने रिवील नहीं किया था।
हाल ही में करण कुंद्रा का एक पॉडकास्ट देखा गया जिसमें वो ‘देसी ब्लिंग’ के एक्टर्स के साथ दिखाई दिए। एक्टर ने एक किस्सा बताते हुए कहा कि तेजस्वी बहुत परेशान थी कि एक साल से सगाई होने के बाद भी वो रिंग नहीं पहन पाती थी।
सिद्धार्थ कन्नन के शो में करण से उनकी शादी पर सवाल किया जाता है कि वो शादी कब करेंगे तो करण कहते है, ठीक है यार, हो जाएगी। इसी बीच उनके साथ बैठे बाकी एक्टर्स कहते है कि शायद सीजन 2 में हो जाए। उन्हें चुप कराकर करण कहते है- ‘बहुत आसान बात है कि हमने ‘देसी ब्लिंग’ किया, उसके आखिरी एपिसोड में हमने सगाई की। अगर मैं शो के रिलीज से पहले शादी कर लेता तो कितना अजीब लगता। हमें क्या पता था कि शो को आने में एक साल लग जाएगा। हम एक साल पहले ये कर चुके थे। लेकिन अगर हम शादी कर लेते तो फैंस बोलते कि जब शादी ही हो गई तो अब ये शो में सगाई क्यों दिखा रहें हैं।’
‘हम प्रोफेशनल कलाकार है। हमने किसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है हम ऐसा कैसे कर सकते थे।’ इसके बाद करण ने तेजस्वी के लिए कहा कि ‘सोचिए उस बेचारी के पास रिंग थी लेकिन वो नहीं पहन सकती थी क्योंकि लोगों को नहीं पता था हम सगाई कर चुके हैं।’
यह भी पढ़ें- ऐलान हुआ, पोस्टर भी आए, स्टारकास्ट भी फाइनल… फिर अचानक गायब हो गईं ये बॉलीवुड फिल्में
बता दें कि करण और तेजस्वी को इन दिनों लाफ्टर शेफ में साथ देखा जाता है। उनकी कैमिस्ट्री लोगों को बिग बॉस के समय से ही काफी पसंद आती है। इस बातचीत में करण और भी कई बातों का खुलासा करते है। उन्होंने यहां ये भी बताया कि तेजस्वी को प्रपोज करने से पहले एक्टर ने उनके और अपने माता पिता से इजाजत ली थी।
साथ ही उन्होंने कहा कि ‘जिन लोगों ने हमें बड़ा किया, हम उनसे इतनी बड़ी बात के लिए क्यों नहीं पूछेंगे। जो लोग मेरे कमेंट्स में ऐसा लिख रहे है कि आपको अपने माता पिता से बात नहीं करनी चाहिए, लानत है उन लोगों पर। हिंदुस्तान में पैदा हुए हो या कार्दशियन के घर।’
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने अपनी सगाई की खबर को नेटफ्लिक्स के शो देसी ब्लिंग के जरिए अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया। एक्टर करण कुंद्रा ने खूबसूरत डायमंड रिंग के साथ तेजस्वी को प्रपोज किया था। जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगे थे।
