टीवी के मशहूर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इस समय काफी सुर्खियों में है। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद फाइनली करण ने तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया। उसके बाद करण की एक्स रह चुकीं एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर के एक पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस क्रिप्टिक पोस्ट पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है। फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे है। चलिए बताते है पूरा मामला।
यह भी पढ़ें- करण कुंद्रा ने किया तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज़, खुशी से रो पड़ीं एक्ट्रेस, बोले- मुझे नही लगा था मैं शादी…
अनुषा दांडेकर का क्रिप्टिक पोस्ट
करण और तेजस्वी साथ में बेहद पसंद किए जाते है। बिग बॉस के सेट से शुरू हुई यह कहानी अब शादी की तरफ बढ़ रही है। 4 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद देसी ब्लिंग शो के सेट पर करण ने तेजस्वी को प्रपोज किया। वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। इसी बीच करण की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने अपने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया। एक्ट्रेस ने लिखा- मैं भगवान का शुक्रियादा करती हूं। अगर आप जानते है तो जानते है।

इस पोस्ट के सामने आते ही अनुषा को ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने लिखा- आप एक सेंसिबल लेडी है आपसे आज ही के दिन इस तरह के पोस्ट की उम्मीद नहीं थी। तो वहीं एक ने लिखा- इतने साल हो गए है अब ऐसे स्टेटस क्यों?
यह भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना ने डिलीट किया ‘कॉकटेल’ के गाने ‘तुझको’ का टीज़र, फैंस बोले- क्या ये प्लान्ड लीक था?
करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के रिश्ते का अंत
बता दें कि करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर ने एक-दूसरे को तकरीबन 5 साल तक डेट किया और फिर आपसी सहमति से 2020 में अलग हो गए। दोनों ने काफी समय तक साथ मिलकर एमटीवी का रियलिटी शो ‘लव स्कूल’भी होस्ट किया था।
करण-तेजस्वी का रिश्ता
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात बिग बॉस सीजन 15 में हुई, जहां दोनों करीब आए और अपना रिश्ता वहीं ऑफिशियल भी कर दिया। उसके बाद से दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में करण ने एक बहुत ही प्यारे अंदाज में तेजस्वी को अंगूठी पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया।
