कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले ही जेन जी को लेकर विवादित बयान दिये थे लेकिन अब उन्होंने ही जेन जी को देश की सबसे बड़ी संपत्ति बताया है। अभिनेता-राजनेता कंगना रनौत ने शुक्रवार को अपना रुख बदलते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने जेन जी को भारत की सबसे बड़ी ताकत और देश की संस्कृति व पहचान का दूत बताया।
हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि युवाओं की बात सुनी जानी चाहिए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को देश-विरोधी नहीं कहना चाहिए। इसके बाद कंगना ने भी उनकी बात का समर्थन किया और कहा कि युवाओं को समझना जरूरी है।
कंगना ने कहा कि कुछ लोगों की गलत भाषा या व्यवहार की वजह से पूरी जेन जी को गलत नहीं समझना चाहिए। उनके अनुसार, सिर्फ कुछ लोग ही पूरी युवा पीढ़ी की छवि खराब कर रहे हैं।
संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कंगना रनौत ने कहा, “जेन जी हमारे देश की ताकत है और एक तरह से हमारे राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। हमें बहुत खुशी है कि हमारे युवा तेजी से हमारी संस्कृति और उसकी पहचान के राजदूत के रूप में उभर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “हमें मोहन भागवत जी को सुनने का भी अवसर मिला, जिनका हम बहुत सम्मान करते हैं, और उनके ज्ञान व अनुभव से लाभ उठाया है। यह बहुत खुशी की बात है कि देश के युवा हमारे साथ जुड़ रहे हैं और हमारी सांस्कृतिक पहचान को अपना रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: युवा हिंदू महिलाओं पर कंगना रनौत का विवादित बयान, बताया- बदसूरत, भ्रष्ट और जेनरेशन गटर
कंगना रनौत, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद हैं, ने जंतर-मंतर से शुरू हुए कॉकक्रोच जनता पार्टी प्रदर्शन को लेकर अपनी विवादित टिप्पणियों के बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों और प्रधानमंत्री को समर्पित करते हुए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की भी प्रशंसा की।
कंगना ने कहा, “जेन जी सरकार का हिस्सा है। यह उनका जनादेश है, जिसे हमारी सरकार कई वर्षों से पूरा करती आ रही है। जेन जी बहुत अच्छे हैं। ऐसा नहीं है कि गाली देने वाले 10-15 लोग ही पूरी जेन जी का प्रतिनिधित्व करते हैं।” उन्होंने कहा कि कुछ मुट्ठीभर लोग जेन जी की छवि खराब कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut News: ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर बढ़ा विवाद, Gen Z और नेताओं ने दिया जवाब
इससे पहले कंगना ने जेन जी को बताया था गटर
कंगना रनौत कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व वाले छात्र आंदोलन का विरोध करती नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर करते हुए जेन जी की तुलना गटर तक से कर दी। जिसके लिए उन्हें तमाम आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब अपने बयानों को लेकर कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी किया है।
जिसमें कंगना कह रही हैं, ” नमस्ते दोस्तों ये रील मैं मीडिया के बंधूं के लिए बना रही हूं क्योंकि मैंने कुछ प्रोटेस्टर्स को जो की गटर चाप अनैतिक अशलील बिहेवियर सड़क पर बच्चों के सामने बजूर्गों के सामने महिलाओं के सामने डिस्प्ले कर रहे थे उसको नॉर्मलाइज करने से मना किया है कि हम अपने समाज में ये सब स्वीकार नहीं करते। हम लोग नहीं चाहते कि हमारे घर के बच्चों को कोई जो है अपनी अशलील हर्कतों से जो है टाइम से पहले सेक्शुलाइज कर दे हमारे घर के बजूर्गों के सामने जो है हमें शर्मिंदगी महसूस हो।” पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
