एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह देश-विदेश से जुड़े मुद्दों, बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर अक्सर खुलकर बात करते हुए नजर आती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इवेंट में ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को लेकर बात की। साथ ही इंडस्ट्री में बेहतर डायरेक्टर कौन है इस सवाल का भी जवाब दिया है। चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

कंगना रनौत के पास है हॉलीवुड ऑफर

न्यूज 18 राइजिंग भारत समिट में कंगना ने कन्फर्म किया कि वह अभी हॉलीवुड में मौकों पर सोच रही हैं। पोटेंशियल इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे पास कुछ ऑफर हैं, लेकिन मेरे समय और पसंद के हिसाब से हम फैसला करेंगे।” जब उनसे उन फिल्मों के बारे में पूछा गया, जिन पर बहस या अलग-अलग राय बनती है, तो कंगना ने कहा कि कोई भी कला हो, चाहे किताब हो या फिल्म उसका समाज से जुड़ाव होना चाहिए।”

यह भी पढ़ें: मशहूर अभिनेत्री से करोड़पति CEO तक, ‘घर से निकलते ही…’ फेम मयूरी कांगो का अनोखा सफर

कंगना ने आगे कहा, “तीखी प्रतिक्रियाएं भी जरूरी हैं, लेकिन किसी फिल्म को बैन करना, बॉयकॉट करना या पूरी तरह खारिज कर देना गलत है। आलोचना करना अलग बात है, लेकिन बिना देखे या समझे उसे नकार देना सही नहीं। बड़ी फिल्में आखिरकार ऑडियंस की वजह से चलती हैं, इसलिए उन्हें खारिज करना या बदनाम करना गलत है।

मैंने खुद इसका सामना किया है और इसके खिलाफ मजबूती से बोला है। आर्ट को आर्ट की तरह देखा जाना चाहिए, लेकिन कड़े रिएक्शन भी जरूरी हैं, ताकि लोग उससे जुड़ें। ऐसी कई फिल्में नेशनलिज्म दिखाती हैं। उन पर चर्चा करना और उन्हें इवैल्यूएट करना बिल्कुल ठीक है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन किसी चीज को पूरी तरह से बदनाम करना सही नहीं है।”

कंगना ने सलमान खान को बताया कूल

कंगना रनौत से दोस्ती के आधार पर सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा, “ये मेरे दोस्त कब से बन गए।” फिर जब उनसे पूछा गया कि उन्हें सबसे ज्यादा कौन पसंद है, तो एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे लगता है कि सलमान काफी कूल हैं।”

फिर बातचीत यंग जेनरेशन के एक्टर्स पर आ गई। अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर और सारा अली खान में से बेहतर एक्ट्रेस चुनने के लिए कहा गया, तो कंगना ने हंसते हुए जवाब दिया, “चलो अनन्या पांडे को चुनते हैं।” बता दें कि मई 2022 में अभिनेत्री ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में अनन्या का मजाक उड़ाया था। कंगना ने उन्हें ‘बॉली-बिंबो’ कहा था और उनकी जीभ से नाक छूने की नकल भी की थी।

कौन है बेहतर डायरेक्टर?

इसके बाद आखिर में जब अनुराग कश्यप, करण जौहर और आदित्य चोपड़ा में से बेहतर डायरेक्टर चुनने के बारे में पूछा गया, तो कंगना ने किसी का नाम लेने के बजाय मजाक उड़ाना चुना। उन्होंने कहा, “मेरी जो फिल्ममेकिंग और एक्टिंग के लिए जो पसंद है, मेरे स्टैंडर्ड इतने कम नहीं जितने आपके हैं। कम से कम, आप एक बेहतर लिस्ट तो बना सकते थे।”

यह भी पढ़ें: विजय-रश्मिका का ग्रैंड रिसेप्शन: पीएम मोदी को दिया न्योता

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी से पहले पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें रिसेप्शन के लिए इनवाइट किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें