कंगना रनौत ने हाल ही में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आज की महिलाओं को अपने परिवार के लिए खाना बनाना सीखना चाहिए, चाहे आप टीचर बनें या आईएएस अफसर। आपको सबसे पहले एक कुशल मां बनना चाहिए।

कंगना ने इसे लेकर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “जब हम छोटे थे, तो मेरा भाई फुटबॉल और क्रिकेट खेलता था, लेकिन मैं बड़े ध्यान से गुड़ियों के घर बनाती थी। उनके कपड़े सिलती थी और उनका खाना बनाती थी, जिसे देखकर घर के सभी लोग मजाक करते थे। मैं छोटे चूल्हे बनाती थी और गुड़ियों की मां होने का नाटक करती थी।”

यह भी पढ़ें: कौन हैं इम्तियाज अली के होने वाले दामाद कृष अग्रवाल, जिन्होंने डायरेक्टर की बेटी इडा को किया समंदर किनारे प्रपोज

कंगना ने आगे लिखा, “यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे हमें सीखने की जरूरत हो। भगवान ने हमें मानवता की देखभाल और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी है, यही हमारा असली स्वभाव है। इसलिए महिलाओं को देवी, शक्ति, अन्नपूर्णा, माता और कई अन्य रूपों में देखा जाता है। लेकिन इन सबसे बढ़कर, प्यार करना, लोगों को खाना खिलाना, नाचना और दूसरों की देखभाल करना अपने आप में एक खुशी है।”

ट्रोलर्स को दिया कंगना ने जवाब

अपने इस पोस्ट के बाद कंगना खूब ट्रोल हुईं, तो उन्होंने फिर इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “खाना बनाना सिर्फ एक कला नहीं है, जब हम किसी के लिए अपने हाथों से खाना बनाते हैं, तो हम उस शख्स को अपनी एनर्जी भी देते हैं।”

अभिनेत्री ने आगे लिखा, “खाना बनाना सिर्फ एक जेंडर यानी कि महिलाओं का काम नहीं है, लेकिन मसालों, स्वाद, टेक्सचर का कमाल सिर्फ महिलाओं के हाथों में है। ये महिलाओं के व्यक्तित्व के साथ सही बैठता है। सदियों से महिलाओं ने अपने इस हुनर पर फक्र किया है। कुकिंग हमारी खास ताकत है और हमें इसे नहीं छोड़ना चाहिए।”

यह भी पढ़ें: IAS बनने से पहले अच्छी मां बनो और खाना बनाना सीख लो, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की नसीहत चर्चा में