एक्टर-राजनेता कंगना रनौत की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही है, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही है। इसकी बड़ी वजह उनका बेबाक अंदाज़ और बिना डरे अपने साथ हुए बर्ताव और अपनी गलतियों पर खुलकर बात करना है।

हालांकि, उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद तब सामने आया जब उनके एक्स-बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमनने उन पर शारीरिक और मानसिक शोषण के आरोप लगाए। दोनों ने ‘राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज’में साथ काम किया था और वहीं से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। हालांकि जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया। 2016 में दिए एक इंटरव्यू में अध्ययन ने दावा किया था कि इस रिश्ते से उबरने में उन्हें पांच साल लग गए।

अब कंगना ने इन आरोपों पर खुलकर बात की है। उनका कहना है कि उस समय इंडस्ट्री ने उन्हें ‘चुड़ैल’ तक कह दिया था और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई।

एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, “मेरे एक्स ने मेरे खिलाफ केस किया… और ऊपर से कुछ लोग कहने लगे कि ये चुड़ैल है, खून पीती है, काले कमरे में काले पर्दे लगाकर काला जादू करती है। ये एक तरह का विच-हंट था।”

यह भी पढ़ें: ‘उनकी कहानी सुनकर सरदर्द हो गया’, लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर कंगना रनौत का बयान

कंगना ने आगे कहा कि उस समय वह महज 26-27 साल की थीं और इस तरह के बर्ताव के बाद उन्होंने तय कर लिया कि वह किसी को खुश करने के लिए अपनी छवि नहीं बदलेंगी।

‘क्वीन’ ने बदली किस्मत

उन्होंने बताया कि फिल्म ‘क्वीन’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। कंगना के मुताबिक, यह एक ऐसी फिल्म थी जिसमें उन्होंने एक साधारण ‘बेहंजी’ किरदार निभाया और बिना ग्लैमर के भी सफलता हासिल की।

वहीं, अध्ययन सुमन ने अपने पुराने इंटरव्यू में कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि रिश्ते में शारीरिक हिंसा आम हो गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक बार कंगना ने उनके पिता शेखर सुमन के लिए अपशब्द कहे, जिससे वह अंदर तक टूट गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि ब्रेकअप के बाद उन्हें इस रिश्ते के अपराधबोध से बाहर आने में सालों लग गए और इस दौरान उन्होंने शराब का सहारा भी लिया।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने करण जौहर के साथ सुलझाए मतभेद- अब कोई दुश्मनी नहीं, मैं उन्हें बुरा इंसान नहीं मानती

अध्ययन ने यह भी आरोप लगाया था कि कंगना उन्हें एक ज्योतिषी के पास ले गई थीं और उनसे आधी रात को श्मशान जाने को कहा गया। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हो पाई है। बाद में 2024 में दिए एक इंटरव्यू में अध्ययन सुमन ने कहा कि वह इस मुद्दे पर अब बात नहीं करना चाहते और जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।