बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर देश-विदेश से जुड़े मुद्दों और पर अपना रिएक्शन देते हुए नजर आती हैं। अब हाल ही में उन्होंने कृति सेनन के किए हुए रक्षाबंधन वाले एक विज्ञापन पर निशाना साधा है। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज के समय में जब महिलाओं के पास आजादी है, तब भी उन्हें कुछ मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।

कृति सेनन की हो रही है आलोचना

बता दें कि राखी से पहले कृति सेनन ने एक जूलरी ब्रैंड के साथ विज्ञापन किया। इस ऐड में वह ऑफ-वाइट रंग के कपड़े पहने हुए नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी हुई है। जैसे ही यह ऐड ऑनएयर हुआ, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने कृति को पारंपरिक त्योहार पर इस तरह का आउटफिट पहनने पर ट्रोल किया, तो कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया।

यह भी पढ़ें: ‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह का दावा- कोई औपचारिक एग्रीमेंट नहीं हुआ था, क्या फरहान अख्तर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कंगना रनौत ने साधा निशाना

अब कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, “महिलाओं के लिए आज का समय वाकई शानदार है। हमारी अलमारी तरह-तरह के कपड़ों से भरी है। आज की महिला ग्लोबल महिला है- कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी और बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक, हमारे पास पहनने के इतने सारे ऑप्शन हैं।”

कंगना ने आगे लिखा, “तो फिर इन सभी विकल्पों में से आप अपने भाई को बिकीनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने सारे विकल्प हैं, फिर ऐसा क्यों? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर थोड़ा अजीब और डरावना लगता है।” फिलहाल कृति सेनन की तरह से कंगना या इस ऐड पर ट्रोल होने को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

यूजर्स ने दिया था ऐसा रिएक्शन

इस ऐड पर कई यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया। एक शख्स ने लिखा, “बिकनी में भाई को राखी कौन बंधता है।” एक अन्य ने लिखा कि यह तो हिन्दुओं के त्योहार का मजाक है। तीसरे शख्स ने लिखा, “आरती की थाली कहां है, यह कैसी पोशाक है, यह तो अनादर है।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन आते ही वायरल हो जाता है लता मंगेशकर का 57 साल पुराना ये गाना, भाई-बहन के लिए है बेहद खास